फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उठान धीमा होने के चलते बनाए 14 नए खरीद केंद्र

विज्ञापन
उठान धीमा होने की वजह से मंडी में पड़ा गेहूं। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
जिले की मंडियों में उठान प्रक्रिया धीमा होने के कारण मंडियां गेहूं की ढेरियों और बैगों से भरी पड़ी है। उठान प्रक्रिया को तेजी से करने के लिए बड़ी संख्या में मजदूर लोडिंग व भराई का काम कर रहे हैं। हालांकि शनिवार की तरह रविवार को भी मंडी में गेहूं खरीद बंद रहेगी। मंडी में जगह की कमी होने के चलते जिले में 14 केंद्रों पर गेहूं खरीद की भी अनुमति दी गई है।
विज्ञापन

गेहूं उठान को लेकर आ रही समस्या से राहत पाने के लिए आढ़तियों व ठेकेदारों ने मंडियों में बड़ी संख्या में मजदूरों को काम पर लगाया हुआ है। मंडी में करीब 500 आढ़तियों के पास किसानों का गेहूं पहुंच रहा है। मंडी में गेहूं उठान कार्य को लेकर मजदूरों की संख्या बड़ा दी गई है। जिसके कारण मंडी में कोविड के नियमों का पालन नहीं रहा। आढ़तियों द्वारा किसानों व मजदूरों का ना ही तो तापमान जांचा जा रहा है और ना ही हाथों को सैनिटाइजर किया जा रहा है। मंडी में गेहूं की ढेरियों को देखकर ऐसा लगता है कि सोमवार को मंडी में किसान गेहूं नहीं उतार पाएंगे। जिसे लेकर मार्केट कमेटी द्वारा 14 नए केंद्रों में गेहूं रखने की अनुमति दी है। जिसके चलते सिरसा, ऐलनाबाद व डबवाली को 14 अतिरिक्त खरीद केंद्रों में गेहूं खरीद की अनुमति दी गई है। इन 14 केंद्रों में 6 केंद्र सिरसा, 4 केंद्र ऐलनाबाद व 4 केंद्र डबवाली में बनाए गए है।
मंडी गेट प्रवेश पर नहीं कर रहा कोई तापमान जांच : मंडी में गेहूं लेकर आ रहे किसानों का तापमान नहीं जांच जा रहा और ना ही संक्रमण से बचाव के लिए सैनिटाइजर का प्रयोग किया जा रहा। धान सीजन में सक्षम युवाओं द्वारा मंडी प्रवेश गेट पर हाथों को सैनिटाइज व तापमान जांच किया जाता था। जिसके बाद ही किसानों को प्रवेश की अनुमति थी लेकिन इस बार मार्केट कमेटी द्वारा सैनिटाइज व तापमान जांच का कार्य आढ़तियों को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को भी उठान हुआ है। रविवार को भी खरीद नहीं होगी, ऐसे में उठान का काम जारी रहेगा। -चरणजीत सिंह गिल, डीएमईओ, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें