फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजों के जमाने के कंपनीराज को लाना चाहती है सरकार: प्रो. जगमोहन सिंह

विज्ञापन
पक्का मोर्चा धरना पर पहुंचे शहीद भगत सिंह के भांजे प्रोफेसर जगमोहन सिंह। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
मौजूदा भाजपा सरकार अंग्रेजों के जमाने के कंपनीराज को भारत में लाना चाहती है। जबकि हमारे देश के जवानों ने कम उम्र में कंपनी राज के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए शहादत दी थी। उक्त बातें बरनाला रोड स्थित शहीद भगत सिंह स्टेडियम में चल रहे पक्का मोर्चा धरनास्थल पर पहुंचे शहीद भगत सिंह के भांजे प्रोफेसर जगमोहन ने अपने संबोधन में कही।
विज्ञापन

प्रोफेसर जगमोहन ने कहा कि पिछले कुछ समय से देश में पैदा हुए हालात अंग्रेजों के राज की याद दिलाते हैं। क्योंकि उस वक्त भी अंग्रेजों के मनमर्जी के कानून होते थे। वही नीतियां वर्तमान सरकार लेकर आ रही है। सभी सरकारी विभागों को निजी हाथों में सौंपकर सरकार आमजन के लिए मुश्किलें पैदा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारे देश के वीरों ने देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्ति दिलाने के लिए दी थी, लेकिन मौजूदा सरकार फिर से देश को निजी कंपनियों के हवाले करना चाहती है। सरकार के नुमाइंदों को देश की आजादी के लिए शहीद हुए वीरों की कुर्बानी से कोई लेना देना नहीं है। प्रोफेसर जगमोहन ने कहा कि निजीकरण से आम सुविधाएं लोगों की पहुंच से बाहर हो जाएंगी, जिससे लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ेगा। इस मौके पर हरियाणा किसान मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा ने कहा कि मौजूदा सरकार देश को पूंजीपतियों का गुलाम बनाना चाहती है, जिसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देश का जागरूक नागरिक अब सरकार की भाषा को समझने लगा है। सरकार की नीतियों को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आंदोलन को चारो ओर से भारी जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बार-बार सरकार से वार्ताओं का दौर चल रहा है, लेकिन सरकार टस से मस नहीं हो रही है। ऐसे में अब सरकार से आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
इस मौके पर हैप्पी रानियां, गुरदीप बाबा, प्रो. हरभगवान चावला, कामरेड स्वर्ण सिंह विर्क, भाई कन्हैया आश्रम के संचालक गुरविंद्र सिंह ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें