जिले के गांव सुचान कोटली निवासी व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। जिले में अब कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 114 हो गया है। वहीं शनिवार देर शाम आई रिपोर्ट में तीन नए संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं स्वस्थ होने पर 11 लोगों को घर भेज दिया गया।
यह जानकारी देते हुए डिप्टी सीएमओ डॉ. दीप गगनेजा ने बताया कि शनिवार मिले संक्रमितों में सिरसा अर्बन में 2 और ऐलनाबाद से एक केस शामिल हैं। बता दें कि अब तक जिलेभर से 191946 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 7978 की रिपोर्ट संक्रमित आई है। वहीं तीन नए संक्रमित मरीज मिलने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7978 हो गई है। शनिवार को 11 लोग कोरोना को मात देकर घर लौट गए, जिले में अब तक 7816 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1202 की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। जिले में 48 मामले सक्रिय हैं, जिनमें से 22 होम क्वारंटीन हैं और 14 अस्पताल में दाखिल हैं।