फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अवैध संबंधों के चलते हुए गोबिंद की हत्या, फतेहाबाद निवासी आरोपी महिला गिरफ्तार

Thu, 08 Feb 2024 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
आरोपी महिला पुलिस टीम के साथ 
विज्ञापन
सिरसा। गांव बेगू में 5 फरवरी की रात को गोबिंद की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सदर थाना व सीआईए टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए फतेहाबाद निवासी एक महिला को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गोबिंद का दो साल से फतेहाबाद की हंस कॉलोनी निवासी विधवा कृष्णा देवी नामक महिला से अवैध संबंध थे। कृष्णा के एक बेटा और एक बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार कृष्णा गोबिंद से छुटकारा चाहती थी, इसलिए उसकी हत्या को अंजाम दिया। 5 फरवरी की रात को कृष्णा बस से गोबिंद के गांव बेगू गई थी। रात को दोनों ने संबंध बनाए थे और नशा किया था। देर रात को मौका पाकर कृष्णा ने तेजधार हथियार से गोबिंद की हत्या कर दी। हत्या के बाद वह सिरसा बस स्टैंड पर आ गई और देर रात को चलने वाली बस से फतेहाबाद लौट आई। महिला ने पुलिस को बताया कि गोबिंद से वह पीछा छुड़ाना चाहती थी, लेकिन वह उसका पीछा नहीं छोड़ रहा था। इसलिए उसने गोबिंद की हत्या करने की योजना बनाई।
यह है मामला
सिरसा के गांव बेगू में 5 फरवरी की रात को गोबिंद पुत्र बलविंद्र की उसके घर के पशुबाड़े में तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई थी। मृतक गोबिंद का पिता बलविंद्र सिंह सुबह करीब 7 बजे जब पशुओं को बाड़े में पहुंचे तो उन्हें इस हत्याकांड का पता चला। शव को किसी तेजधार हथियार से बेरहमी से काटा हुआ था। उसके शरीर के कई अंग अलग किए हुए थे। पिता ने पशुबाड़े से बाहर आकर शोर मचाया तो अन्य परिजन वहां पहुंचे। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। हत्या की सूचना मिलने पर डीएसपी अजायब सिंह, सीआईए सिरसा व सदर थाना सिरसा पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद एसपी विक्रांत भूषण के निर्देश पर सदर थाना पुलिस और सीआईए की टीमों का गठन किया गया था।
विज्ञापन

अवैध संबंधों के चलते गोबिंद की हत्या की गई थी। हत्या के आरोप में फतेहाबाद निवासी महिला कृष्णा को गिरफ्तार किया गया है। उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। ताकि हत्या में प्रयोग किए गए हथियार को बरामद किया जा सके।
विज्ञापन

-सुखदेव सिंह, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें