फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से गिरफ्तार मिथुन पहुंचा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
 नौकरी का झांसा देकर युवती को बेचने के मामले में सदर पुलिस ने इस गिरोह के सदस्य दिल्ली निवासी मिथुन को गिरफ्तार कर शुक्रवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


    पुलिस रिमांड के दौरान युवती को बेचने के आरोपी बेगू निवासी विष्णु ने बताया कि दिल्ली में रहने वाला मिथुन नामक व्यक्ति उसके पास युवती लेकर आया था। पुलिस की टीम ने दिल्ली से मिथुन को धरदबोचा। आरोपी मिथुन की आयु 70 वर्ष है और टीबी रोग से ग्रस्त है।

 पुलिस हिरासत में उसकी सेहत खराब होने पर उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल ले जाया गया। शुक्रवार सुबह भी मिथुन का मेडिकल करवाने के बाद से अदालत में पेश कर दिया गया। पुलिस रिमांड में आरोपी विष्णु ने तीन युवतियों को बेचने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन


इसके अलावा उसके गिरोह के तीन ओर सदस्यों के बारे में पुलिस को पता चला है। डीएसपी मुख्यालय विजय पाल जाखड़ ने बताया कि पुलिस की टीमें गिरोह में शामिल लोगों के ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

इनमें से दो गांव बेगू के ही रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि युवती को खरीदने वाला विनोद भी गिरोह का सदस्य ही है और उसे भी शुक्रवार रात तक गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें