फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा में पिस्तौल के बल पर 22 लाख रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
 अग्रसेन कॉलोनी में शुक्रवार देर रात बाइक सवार तीन लुटेरे पिस्तौल के बल पर एक आढ़ती के मुनीम और चालक से 22 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर घटनास्थल का जायजा लिया और नगर की सीमाएं सील क र लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन देर रात तक लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन


अग्रसेन कॉलोनी निवासी महेश बांसल पुत्र चाननमल की अनाज मंडी में आढ़त की दुकान है। देर रात करीब साढे़ आठ बजे महेश का मुनीम अमित कुमार और क ार चालक प्रदीप कुमार बैग में 22 लाख रुपये की राशि लेकर कार से अग्रसेन कॉलोनी स्थित घर रवाना हुए।

 महेश बांसल का घर एसबीआई वाली गली में गली नंबर आठ के कोने पर है। बताया जा रहा है कि जब मुनीम बैग लेकर कार से घर जाने लगा तभी बाइक पर सवार तीन युवक आए और पिस्तौल के बल पर बैग लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर सबसे पहले सीआईए प्रभारी मौके पर पहुंचे और पीड़ितों को कीर्तिनगर पुलिस चौकी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाचार लिखे जाने तक बयान लिए जा रहे थे और केस दर्ज नहीं हुआ था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नाकेबंदी कर लुटेरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें