फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परचून से लेकर ट्रैक्टर तक हर तरह का सामान कर लेते थे चोरी, गिरोह के चार गुर्गे गिरफ्तार

विज्ञापन
चोरों की ओर से नोहर से चोरी किया गया ट्रैक्टर। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। परचून, फ्रूटी की बोतलें, गैस सिलिंडर, पानी की मोटर, बाइक से लेकर ट्रैक्टर तक हर सामान को चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को सीआईए पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी हरियाणा और राजस्थान में चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस की पकड़ में आने के बाद पूछताछ में आरोपियों ने 15 स्थानों से चोरी किए जाने की वारदात को स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक ट्रैक्टर, 10 बाइक सहित अन्य सामान बरामद किया है। चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों की पहचान विजय उर्फ सोनू, अजय कुमार जोधकां, रामनिवास उर्फ मांडिया जोधकां व राजेश उर्फ राजा माखोसरानी के रूप में हुई है। गिरोह का मुख्य सरगना अजय सिंह निवासी जोधकां है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि अजय अपने दोस्त रामनिवास, विजय के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देता था और कबाड़ी का काम करने वाले राजेश को सामान बेचते थे। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि आर्थिक तंगी के चलते वे चोरी करने लगे थे। आरोपी करीब 7-8 माह से चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। आरोपियों ने राजस्थान के नोहर से सात बाइक और एक ट्रैक्टर सहित अन्य सामान चोरी किया था। जबकि सिरसा से सरकारी स्कूल और लोगों के घरों के बाहर पड़े सामान को चोरी किया था। आरोपी कई दिन से खड़ी बाइकों को निशाना बनाते थे। फूलकां के सरकारी स्कूल में सामान चोरी होने के बाद सीआईए पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। जिसके बाद पुलिस ने ओवरब्रिज के नीचे से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके बाद कार्रवाई करते हुए माखोसरानी से राजेश को भी पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया है।
फूलकां के स्कूल में हुई थी चोरी, इसी के सुलझाने में पकड़े गए आरोपी
सीआईए थाने में पत्रकारों से बात करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि आरोपियों ने राजस्थान व हरियाणा में करीब 15 चोरी की वारदात करनी स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विधालय फूलकां के प्रिंसिपल अनिल गुप्ता ने शिकायत की थी की स्कूल से 2 इनवर्टर, 2 प्रिंटर, 1 एलईडी, 8 एलसीडी मॉनिटर, 1 डीवीआर चोरी हो गए। इस संबंध में डिंग थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले की जांच के लिए सीआईए पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व एक पुलिस टीम का गठन कर जांच शुरू गई। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर उनकी निशानदेही पर चोरी की गई 10 बाइक, एक ट्रैक्टर, 3 वॉशिंग मशीन, 2 इनवर्टर, 2 प्रिंटर, 4 मॉनिटर, 1 डीवीआर व अन्य सामान बरामद किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वे आपस में अच्छे दोस्त हैं। इनमें एक आरोपी स्नातक है और बाकी दसवीं पास हैं।

चोरों की ओर से अलग-अलग स्थानों से चोरी किए गए मोटरसाइकिल और अन्य सामान। - फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें