फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बच्चों से लेकर बुजुर्ग सीखेंगे संस्कृत, नौ दिनों तक 30 स्थानों पर चलेंगी कक्षाएं

Tue, 18 Mar 2025 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। संस्कृत भारती पिछले 45 वर्षों से संस्कृत भाषा को सरल एवं रोचक गतिविधियों के माध्यम से सिखाने का कार्य कर रही है। अब संस्कृत भारती 20 मार्च से 28 मार्च तक जिले में लगभग 31 स्थानों पर संस्कृत संभाषण की कक्षाएं चलाएगी। यह कक्षाएं पूर्णत: नि:शुल्क रहेंगी।
इनका समय शाम को 4 से 6 बजे तक रहेगा। इन कक्षाओं में किसी भी आयु वर्ग का कोई व्यक्ति बालक, वृद्ध, महिला और किसी भी कार्य से जुड़ा हुआ व्यक्ति भाग ले सकता है। शिविर में गीत, श्लोक, वाक्य अभ्यास, प्रत्यक्ष पद्धति, रोचक तरीके और खेल-खेल में देववाणी संस्कृत भाषा को सिखाया जाएगा।
विज्ञापन

संस्कृत भारती सिरसा जिला के अध्यक्ष द्रौण प्रसाद कोइराला ने बताया कि संस्कृत भारती का मुख्य कार्यक्रम संभाषण शिविर है। इस वर्ष सिरसा में भी संस्कृत भारती ने संभाषण शिविर चलाने का एक बड़ा अभियान तय किया गया है। इस समय लगभग सभी विद्यालयों में परीक्षाएं संपन्न हो गई हैं। अगला सत्र शुरू होने में अभी समय है। इसी अंतराल में संस्कृत संभाषण की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। संभाषण शिविर का सामूहिक समापन हिंदू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर 29 मार्च को किया जाएगा।
इसमें संस्कृत के अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम में सभी विद्यालयों में संस्कृत विषय में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य रूप से प्रेरणा स्कूल, मिनर्वा स्कूल, डीएवी पुलिस लाइन, श्रीराम न्यू सतलुज स्कूल, सागरमणि स्कूल, अनुपम स्कूल, संस्कृत विभाग, सीडीएलयू, जेजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में संभाषण कक्षाएं चलेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें