फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सोलर पैनल ट्रेडिंग के नाम पर 25.10 लाख की ठगी, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 07 Jul 2026 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी ने मुनाफे का झांसा देकर लाखों रुपये लिए, पुलिस ने जांच शुरू की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर की बिजली बोर्ड कॉलोनी निवासी और सूर्यांश सोलर के संचालक नरेंद्र कुमार से सोलर पैनल ट्रेडिंग के नाम पर 25 लाख 10 हजार 825 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता के अनुसार 19 सितंबर 2025 को आरोपी पंकज राठी निवासी नोहरिया बाजार ने 100 किलोवाट सोलर प्रोजेक्ट दिलाने और मुनाफा आधा-आधा बांटने का भरोसा दिया था। बाद में उसने सौदा रद्द होने की बात कही और सोलर पैनल ट्रेडिंग का नया प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी ने सस्ते दाम पर पैनल खरीदकर अधिक कीमत पर बेचने का लालच दिया और विभिन्न तिथियों में बैंक खातों व नकद के माध्यम से रुपये वसूले। 24 सितंबर से 8 अक्टूबर 2025 के बीच कुल राशि 25.10 लाख रुपये दी गई।
इसके बाद आरोपी ने बार-बार बहाने बनाकर समय टालता रहा। जब रुपये वापस मांगे गए तो उसने कथित रूप से इन्कार कर दिया और कहा कि उसने धोखाधड़ी के इरादे से पैसे लिए थे।
विज्ञापन

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी अन्य लोगों से भी इसी तरह की ठगी कर चुका है। जांच अधिकारी एसआई रण सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें