संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। आशा वर्कर्स यूनियन हरियाणा तथा आशा वर्कर्स एंड फैसिलीटेटर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर जिलेभर की आशा वर्कर्स मंगलवार को जिला नागरिक अस्पताल में प्रदर्शन करेंगी। प्रदर्शन के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को ज्ञापन देंगी।
यूनियन की जिला प्रधान दर्शना तथा पदाधिकारी शिमला मीनाक्षी उषा और रेखा ने संयुक्त बयान में कहा कि आशा वर्कर्स लंबे समय से अपनी लंबित मांगों पर कार्रवाई की मांग कर रही हैं। सरकार की ओर से ठोस कदम नहीं उठाए जाने से उनमें रोष है।
उन्होंने कहा कि मांगें पूरी कराने के लिए आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। सभी आशा कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचकर एकजुटता दिखाने की अपील की गई है।