फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेबिट कार्ड बदलकर 21500 रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। डेबिट कार्ड बदलकर दो आरोपियों ने इंडियन रिजर्व बटालियन भोंडसी के वाटर कॅरिअर के खाते से 21500 निकाल लिए। इसके बाद उसने सिविल लाइन थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में फ्रेंडस कॉलोनी निवासी मोनिका ने बताया कि उनके पिता प्रमोद कुमार इंडियन रिजर्व बटालियन भोंडसी में वाटर कॅरिअर का काम करते हैं। उनके पिता ने उसे डेबिट कार्ड दिया हुआ था। 6 नवंबर को वह रुपये निकलवाने के लिए हिसार रोड स्थित एसबीआई बैंक खैरपुर के एटीएम में पहुंची और 21 हजार रुपये की राशि निकलवा ली। इसके पश्चात उसने मिनी स्टेटमेंट जांच करने के लिए कार्ड मशीन में लगा दिया। इस दौरान दो व्यक्ति आकर खड़े हो गए और उन्होंने उसे बातों में लगा लिया। इसी दौरान आरोपियों ने चालाकी से डेबिट कार्ड को बदल लिया। इसके कुछ समय बाद उनके पिता का उसके पास फोन आया और उसने बताया कि डेबिट कार्ड से 42500 रुपये निकाले गए हैं। जब उसने कार्ड की जांच की, तब अन्य कार्ड मिला। उक्त आरोपियों ने 21500 रुपये निकलवा उसके साथ धोखाधड़ी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें