जिला पुलिस ने विभिन्न जगहों से मोटरसाइकिल सवार चार युवकों को नशे के 2200 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ काबू किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहले मामले में सीआईए सिरसा के उपनिरीक्षक सतबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को गांव कुत्ताबढ क्षेत्र में सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार युवकों ने भागने की कोशिश की तो शक के आधार पर उक्त युवकों को काबू कर उनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जे से नशे के 1600 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुई। सीआईए सिरसा प्रभारी उप निरीक्षक साधू राम ने बताया कि पकड़े गए युवकों की पहचान बंसत व शिंदा उर्फ शिंदर निवासी कुत्ताबढ के रूप में हुई है।
दूसरे मामले में रानियां थाना के जीवननगर पुलिस चौकी प्रभारी जगदीश चंद्र के नेतृत्व में एक पुलिस टीम को सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार युवकों ने देखकर भागने की कोशिश की तो शक के आधार पर उक्त युवकों को काबू कर उनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जे से नशे के 600 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए। रानियां थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र ने बताया कि पकड़े गए युवकों की पहचान सोनू सिंह निवासी बगला कॉलोनी, संतनगर व सिद्धू सिंह निवासी जीवननगर के रुप में हुई है।