फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: चार वार्डों को नशा मुक्त सूची में किया शामिल

Wed, 26 Feb 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
 जन संवाद के दौरान लोगों को संबो​धित करते हुए पुलिस अधीक्षक। 
विज्ञापन
सिरसा। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन की अगुवाई में नशा मुक्ति टीम व आमजन के सहयोग से शहर डबवाली के वार्ड नंबर 8,9,10 और 11 को नशा मुक्त घोषित किया गया। इन वार्डों को नशा मुक्त वार्डों की सूची में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

अब तक डबवाली के 61 गांव और 14 वार्ड नशा मुक्त घोषित किए जा चुके हैं। डबवाली में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने कहा कि शहर डबवाली के वार्ड नंबर 8,9,10 व 11 अब नशा मुक्त हो चुके हैं। यहां के युवाओं ने नशे को पूरी तरह से अलविदा कह कर गांव में किसी भी तरह का नशा न बेचने की शपथ ली है।
नशा मुक्ति पर आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने संबंधित वार्ड के एमसी को उनके वार्ड को नशा मुक्त बनाने में डबवाली पुलिस का सहयोग करने पर धन्यवाद दिया। उन्हें नशा मुक्त वार्ड का प्रमाणपत्र दे सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जो व्यक्ति अपने माता-पिता की भावनाओं का ख्याल रखते हैं, वे नशे से दूर हैं। वहीं अपनी मेहनत के बल पर अपना लक्ष्य हासिल करते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब से लगता सीमावर्ती जिला होने के कारण डबवाली जिला नशे के मानचित्र पर रेड जोन एरिया में है। पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में पुलिस नशा तस्करों को जेल की सलाखों के पीछे भेजने के लिए उनकी धर-पकड़ कर रही है । उन्होंने उपस्थित व्यक्तियों से आह्वान किया कि नशा तस्करों का सामाजिक बहिष्कार किया जाए। यदि कहीं कोई व्यक्ति नशा बेचता हुआ पाया जाता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए।
इसके साथ-साथ पुलिस के टोल फ्री नंबर 9050891508 पर भी सूचना दी जा सकती है। इस अवसर पर नशा छोड़ने वाले युवाओं ने मंच से अपने नशा छोड़ने के अनुभवों को सांझा किए। इस अवसर पर एएसपी मयंक मुदगिल आईपीएस शहर थाना प्रबंधक, उप निरीक्षक सुग्रीव सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें