फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: भाजपा का नशा मुक्ति केंद्र पर जोर, सेतिया बोले-हम रोकेंगे भ्रष्टाचार

Wed, 26 Feb 2025 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
संकल्प पत्र जारी करते भाजपा जिलाध्यक्ष शीशपाल कंबोज व हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा, अध्यक्ष पद के
विज्ञापन
सिरसा। नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा ने बुधवार को अपना संकल्प पत्र जारी किया। संकल्प पत्र में शहर में युवाओं के लिए नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र बनाने की बात शामिल की गई। वहीं कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया का कहना है कि हम भ्रष्टाचार को कंट्रोल करने में 70 प्रतिशत कामयाब हुए है। आगे भी बेहतर कार्य करेंगे।
विज्ञापन


हालांकि पुनर्वास केंद्र बनाने को लेकर आठ माह से कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई है। उपायुक्त आवास के सामने बने रेडक्रॉस भवन में नशा छोड़ने वाले लोगों के लिए पुनर्वास केंद्र बनाया जाना था। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जगह फाइनल करने के बाद भी आज तक यह कार्य लंंबित पड़ा है। ग्रांट की मांग और भवन के नक्शे की अनुमति अभी तक नहीं मिली है। दूसरी ओर विधायक गोकुल सेतिया भी बुधवार को नरम लहजे में भाजपा के मंत्रियों पर कटाक्ष करते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि हमने कोई स्टार प्रचारक नहीं बुला रखा है। स्टार प्रचारक बुलाने की जरूरत उनको पड़ती है। जिन्होंने पांच साल भ्रष्टाचार किया है। उन्हें भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए स्टार प्रचारकों की जरूरत पड़ती है। मंत्री आकर यहां पर भाषण दे रहे हैं। तीन तारीख के बाद कोई मंत्री यहां पर नहीं मिलेगा। मैंने हाथ जोड़कर लोगों से विनती की है नगर परिषद चुनाव में वोट सोच समझ कर करना।



निर्दलीय को कहीं न कहीं कांग्रेस नेताओं का समर्थन

नगर परिषद चुनाव रोचक मोड़ में आने लगा है। भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी जहां आमने-सामने हैं। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशियों में राजू उर्फ राजेंद्र की एंट्री भी हो गई है। निर्दलीय प्रत्याशी को कांग्रेस के नेताओं का समर्थन कहीं न कहीं देखने को मिल रहा है। निर्दलीय प्रत्याशी राजू के अनुसार उनके पास भाजपा, कांग्रेस और आमजन का समर्थन है। वह एमसी रहते हुए हर किसी के काम आए हैं। वह भले ही उनका वार्ड क्यों न हो। इसलिए जनता उनका चुनाव लड़ रही है। वहीं, कुछ वार्डों में कांग्रेस नेताओं ने टिकट कटने के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता को मैदान में उतारा हुआ है। जिसका नुकसान भी कांग्रेस के सदस्य को कहीं न कहीं हो रहा है।
विज्ञापन





कांग्रेस ने जारी नहीं किया संकल्प पत्र, विधायक बता रहे विकास कार्य

कांग्रेस ने अपना संकल्प पत्र शहर के विकास का जारी नहीं किया है। शहर में कांग्रेस क्या-क्या करेगी। लेकिन विधायक गोकुल सेतिया के हाथ में हर मंच पर एक विकास कार्यों के कार्यों की सूची है। जो उन्होंने पिछले 100 दिनों में करवाने के लिए नगर परिषद को दी थी। जिनमें वार्डों की गलियां, पार्क आदि के नाम शामिल है और उनके एसटीमेट बनाने का कार्य अधिकारी कर रहे थे। इसी सूची को वह अपना संकल्प पत्र बताते हैं। इतना ही नहीं, मंच से वह कहते हैं कि उनका मकसद काम करना है। ट्रेलर जनता देख चुकी है। जनता ने मौका दिया तो विकास कार्य 6 माह में दिखा दूंगा। वहीं, भ्रष्टाचार पर पूरी तरह से नकेल कस दूंगा।



ये हैं भाजपा के मुख्य वादे

- बरसाती पानी की निकासी की व्यवस्था की जाएगी।

- रोडवेज बस स्टैंड को शहर से बाहर शिफ्ट करवाया जाएगा।

- ट्रैफिक को सुगम करने के लिए यातायात प्रगति मिशन शुरू करेंगे।

- मल्टी स्टोरी पार्किंग का बाजारों में निर्माण करवाएंगे।

- बेसहारा पशु मुक्त शहर बनाया जाएगा।

- स्वच्छ सिरसा अभियान चलेगा, खुले में कचरा डालने की समस्या का समाधान होगा।

- एडीसी सहायता केंद्रों का निर्माण किया जाएगा।

शहर में प्रॉपर्टी टैक्स का दोबारा से सर्वे होगा।

- हाई टेक लाइब्रेरी और कम्प्यूटर सेंटर का निर्माण होगा।

- नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

- ओपन जिम और सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण होगा।





यह हैं शहर की पांच मुख्य समस्याएं

- नशा

- सफाई व्यवस्था

- सड़क निर्माण

- बरसाती पानी की निकासी

- बेसहारा पशु



भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- पहले हुई थी अनियमितता

भाजपा के जिलाध्यक्ष ने संकल्प पत्र के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि नगर परिषद में पूर्व में अनियमितता हुई है तो उसकी जांच की जाएगी। स्ट्रीट लाइट से जुड़ी जांच कमेटी में वह स्वयं सदस्य हैं और इसकी निष्पक्ष तरीके से जांच की जा रही है। वहीं, पार्कों का निर्माण किया जाएगा और यदि कहीं भ्रष्टाचार हुआ है तो उसकी जांच करेंगे। विकास में कहीं न कहीं सिरसा में कुछ कसर रह गई है। अध्यक्ष बनाकर उस कसर को हम पूरा कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें