फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa: करीब 50 घंटे से पानी की टंकी पर चढ़े चार किसान, कहा- इस बार यहीं मनाएंगे आजादी का जश्न

Fri, 04 Aug 2023 01:31 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, चोपटा/सिरसा (हरियाणा)

सार

टंकी पर चढ़े किसान दिवान सहारण, नरेंद्र पाल, भरत सिंह व नरेंद्र सिंह ने ऐलान किया है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती, वह टंकी पर ही चढ़े रहेंगे और स्वतंत्रता दिवस भी इसी टंकी पर मनाएंगे। उन्होंने कहा कि जिले के सभी गांवों के किसानों को फसल खराबे की करोड़ों रुपये का बीमा क्लेम अभी तक किसानों को नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
पानी की टंकी पर चढ़े किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा के चोपटा के गांव नारायण खेड़ा में फसल बीमा को लेकर गांव के 110 फिट ऊंची पानी की टंकी पर किसान पिछले 50 घंटों से बैठे हैं। दो किसानों की तबीयत अभी भी खराब है। किसान सही ढंग से सो नहीं पा रहे हैं। प्रशासन की ओर से यहां पर एंबूलेंस व दमकल विभाग की गाड़ी तैनात कर दी गई है। वीरवार को किसानों को लेकर एसडीएम राजेंद्र सिंह भी पहुंचे और किसानों को टंकी से उतरने का आग्रह किया, लेकिन किसान नहीं माने।

विज्ञापन


किसानों के पक्ष में चोपटा में एकजुट होने लगे हैं अन्य संगठन व गांवों के किसान
शुक्रवार को टंकी पर चढ़े किसान दिवान सहारण, नरेंद्र पाल, भरत सिंह व नरेंद्र सिंह ने ऐलान किया है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती, वह टंकी पर ही चढ़े रहेंगे और स्वतंत्रता दिवस भी इसी टंकी पर मनाएंगे। उन्होंने कहा कि जिले के सभी गांवों के किसानों को फसल खराबे की करोड़ों रुपये का बीमा क्लेम अभी तक किसानों को नहीं दिया गया है।

2022 का फसल बीमा क्लेम अभी तक रूका हुआ है और किसान बार-बार चक्कर काटकर मजबूर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर उनको समय पर बीमा क्लेम नहीं दिया गया तो आंदोलन को और मजबूत किया जाएगा। किसानों के हकों के लिए वह किसी भी कुर्बानी को तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें