फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य विभाग ने बाजार में दो दुकानों से लिए आठ सैंपल

विज्ञापन
दुकान पर कार्रवाई करते खाद्य विभाग के अधिकारी और सैंपल सील करता कर्मचारी। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
त्योहारी सीजन को लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बाजारों में जांच करनी शुरू कर दी है। बुधवार को विभाग की टीम ने शहर की दो दुकानों से आठ सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। वहीं विभागीय अधिकारियों ने एक हिदायत भी जारी की है कि बाजार में बिकने वाले कुट्टू के आटे से दूरी बनाएं, क्योंकि त्यौहारी सीजन में सबसे ज्यादा मिलावटी आटा बाजारों में बेचा जा रहा है।
विज्ञापन

बाजारों में त्योहार की सीजन में मिलावटी माल से लोगों को बचाने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तैयारियां करनी शुरू कर दी है। बुधवार को पहले दिन विभाग की टीम ने डॉ. अरविंदजीत के नेतृत्व में बाजारों में जांच की। इस दौरान विभाग की टीम ने मिठाइयों के लिए मिलने वाले कच्चे सामान को जांचा और दो प्रतिष्ठित दुकानों से करीब आठ खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। जिसके लिए विभाग ने सभी सैंपल लैब में जांच के लिए भेज दिए हैं। विभाग की टीम सुबह नौ बजे ही बाजारों में पहुंच गई और श्री बाला जी ट्रेडिंग कंपनी दुकान पर जांच शुरू कर दी। इस दौरान विभाग की टीम ने दुकान से कुट्टू का आटा, हल्दी और मारवाल चाय का सैंपल लिया। वहीं एक मिठाई की दुकान से टीम ने खुला पनीर, मिल्क केक, आटे के लड्डू और बेसन के लड्डू का सैंपल लिया।
कुट्टू के आटे के प्रयोग से बचें, खाद्य पदार्थ में नहीं है शामिल
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के इंस्पेक्टर डॉ. महावीर ने बताया कि कूटू के आटे से लोग जितना हो सके उतनी दूरी बनानी शुरू कर दें। क्योंकि त्योहारी सीजन में इस आटे में लोग मिलावट कर बाजारों में बेच रहे हैं। कूटू का आटा पकौड़े और अन्य मिठाइयां बनाने के प्रयोग में लाया जाता है। वहीं दुकानदारों को भी विभाग हिदायतें दे रहा है कि वह भी इसके बाजारों में बेचने से परहेज करें। क्योंकि कुट्टू का आटा विभाग के अनुसार खाद्य पदार्थों में नहीं आंका गया है। जिस पर विभाग ने लोगों को बताया है कि वह कुट्टू का आटा न खाएं और न ही दुकानदार बाजारों में इसे बेंचे।
विज्ञापन

15 दिनों में आएगी सैंपल की रिपोर्ट
खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने बुधवार को सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेज दिए हैं। जहां से 15 दिन के बाद रिपोर्ट विभाग को लैब से मिलेगी। अगर किसी दुकानदार के सैंपल में खामियां पाई जाती है तो विभाग उन्हें एक नोटिस भेज आगे की कार्रवाई करेगा।
कोट
बुधवार को डॉ. अरविंदजीत ने बाजारों में दो दुकानों से आठ सैंपल लिए हैं। त्यौहारी सीजन को लेकर विभाग की टीम बाजारों में जांच कर रही है। वहीं लोगों और दुकानदारों को भी हिदायत है कि वह कुट्टू के आटे से परहेज करें। दुकानदार भी इसे न बेंचे। बाजारों में मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

-डॉ. महावीर, इंस्पेक्टर, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें