फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर तेल भरवाते समय बाइक तथा मशीन में लगी आग

Mon, 08 Aug 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
fire - फोटो : Bureau
विज्ञापन
सिरसा रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर तेल भरवाते समय बाइक में आग लग गई। अगर कुछ पलों के भीतर आग पर काबू न पाया जाता तो पूरे पेट्रोल पंप को आग चपेट में ले लेती। सुबह करीब नौ बजे दो युवक बाइक में तेल डलवाने के लिए पेट्रोल पंप पर पहुंचे। मशीन नंबर एक पर सेल्समैन हरमीत सिंह वडिंगखेड़ा की ड्यूटी थी।
विज्ञापन


युवकों ने बाइक में तेल डालने के लिए कहा। सेल्समैन तेल डाल ही रहा था कि इसी दौरान बाइक की टंकी को आग लग गई। मशीन की नोजल को भी आग लग गई। आग लगने के बाद बाइक सवार तथा सेल्समैन भाग खड़े हुए। परिस्थिति उस समय ज्यादा भयानक हो गई जब मशीन की नोजल को आग लग गई। इसी दौरान मैनेजर मुकेश शर्मा तथा अन्य सेल्समैन ने हिम्मत जुटाकर बाइक को साइड में किया। पानी तथा मिट्टी की बाल्टियां भरकर आग पर उडे़ल दी। आग लगने से बुझाने में 32 सेकेंड लगे। गनीमत रही कि एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें