संवाद न्यूज एजेंसी
चोपटा। नोहर रोड स्थित भाई पेस्टीसाइड एंड बीज भंडार में शुक्रवार रात को आग लग गई। आग लगने से सामान जल कर राख हो गया। आग का कारण शाॅर्ट सर्किट माना जा रहा है। दुकान संचालक ने सुबह आकर देखा तो सामान जला पाया।
दुकान संचालक गांव जोडकियां निवासी गणदेव देहडू ने बताया कि शुक्रवार शाम को दुकान सही तरीके से बंदकर अपने घर चला गया था। शनिवार सुबह आकर देखा तो दुकान में काउंटर, बिजली की फिटिंग, दवाइयां व अन्य लाखों रुपये का सामान जल गया। आग का कारण शार्ट सर्किट हो सकता है। इस दौरान दुकान में कई बिजली के उपकरण सहित कई प्रकार का सामान आग की भेंट चढ़ गया।
गणदेव ने प्रशासन से अनुरोध करते हुए कहा है कि मुआवजा व बीमा क्लेम जल्दी दिया जाए ताकि वह अपना काम दोबारा शुरू कर सके।