फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 26 हजार क्विंटल पराली में आग, घरों तक पहुंचीं लपटें

Fri, 20 Nov 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
डबवाली । गांव सकताखेड़ा के समीप पराली के स्टॉक में लगी भीषण आग को बुझाने का प्रयास करते दमकलकर्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डबवाली। नेशनल हाईवे-54 पर गांव सकताखेड़ा के समीप वीरवार दोपहर करीब 26 हजार क्विंटल पराली के स्टॉक में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि लपटें पास के मकानों तक पहुंचने लगीं जिससे बड़े हादसे का खतरा पैदा हो गया।
सूचना मिलने पर दमकल विभाग की तीन से चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। यह पराली का स्टॉक धनराज धारणिया धर्म कांटे के पीछे स्थित कृषि भूमि में लखपत बिश्नोई ने किया हुआ था।
विज्ञापन

वीरवार दोपहर करीब 3:15 बजे अचानक स्टॉक में आग लग गई। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण स्टॉक के ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों में स्पार्किंग के बाद शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

हालांकि, वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा। पराली की भारी मात्रा के कारण दमकल कर्मचारियों को आठ घंटे से ज्यादा मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।
आसपास के क्षेत्र में धुएं का गुब्बार फैल गया था। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें