फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा: डबवाली बिजली घर के ट्रांसफार्मर में लगी आग, साढ़े पांच घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति

Thu, 05 May 2022 01:47 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

रात करीब 3 बजे बिजली घर में 10 एमवीए ट्रांसफार्मर में आग लगने की जानकारी कर्मचारियों ने संबंधित अधिकारियों को दी। घटना  के बाद डबवाली शहर व अलीका गांव में बिजली आपूर्ति ठप कर दी गई और आग बुझाने के प्रयास किए गए।
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर में लगी आग। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा के डबवाली के बिजली घर में बुधवार देर रात्रि को 10 एमवीए ट्रांसफार्मर में आग लगने से करीब साढ़े पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हादसे की जांच करने के लिए हिसार से एमएचपी टीम आकर जांच करेगी, जिसके बाद आग लगने के कारणों का पता लग सकता है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रात करीब 3 बजे बिजली घर में 10 एमवीए ट्रांसफार्मर में आग लगने की जानकारी कर्मचारियों ने संबंधित अधिकारियों को दी। घटना  के बाद डबवाली शहर व अलीका गांव में बिजली आपूर्ति ठप कर दी गई और आग बुझाने के प्रयास किए गए। आग बुझाने के बाद निगम के तकनीकी कर्मचारी फिर से बिजली आपूर्ति शुरू करने के काम में जुट गए। साढ़े पांच घंटे बाद गुरुवार सुबह करीब 8.30 बजे दोबारा बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी।

इसके अलावा कर्मचारी अन्य फीडर जहां पर आपूर्ति बंद हुई थी उसे शुरू करने में जुटे रहे। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच के लिए हिसार से एमएचपी टीम जांच करने के लिए डबवाली पहुंचेगी।
विज्ञापन

 

रात करीब 3 बजे ट्रांसफार्मर में आग लगने की जानकारी मिली। सुबह करीब 8.30 बजे फिर से आपूर्ति शुरू कर दी गई। आग लगने के कारणों की जांच के लिए हिसार से एमएचपी की टीम निरीक्षण करने पहुंचेगी। - सुरेंद्र कुमार, एसडीओ बिजली निगम डबवाली

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें