अब स्कूल में बिजली जाने पर विद्यार्थियों को गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा। प्रदेशभर के राजकीय माध्यमिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा निदेशालय ने कुल 320 विद्यालयों के लिए बजट जारी किया है। इन स्कूलों में डबल बैटरी इनवर्टर लगाने के लिए 80 लाख रुपये जारी किए है।
जिले के इन स्कूलों में लगेंगे डबल बैटरी इनवर्टर
1. ब्लॉक बड़ागुढ़ा
2. डबवाली ब्लॉक
3. ब्लॉक ऐलनाबाद
4. ब्लॉक चोपटा
5. ब्लॉक ओढां
6. ब्लॉक रानियां
जिले के कुल 25 राजकीय माध्यमिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के लिए कुल 6 लाख 25 हजार रुपये का बजट हुआ है। जिससे विद्यालयों में डबल बैटरी इनवर्टर लगवाए जाएंगे। जल्द ही विद्यालयों में इनवर्टर लगवाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। -आत्मप्रकाश मेहरा, जिला मौलिक अधिकारी, सिरसा।