फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडियों में खुले में पड़ा 17 लाख क्विंटल गेहूं

विज्ञापन
अनाज मंडी में खुले आसमान के नीचे पड़ी गेहूं की बोरियां । - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
जिले की मंडियों में हर रोज गेहूं की आवक की भरमार हो रही है लेकिन उठान और खरीद में देरी होने के कारण किसानों को इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में आढ़ती एसोसिएशन ने वीरवार को बैठक करके एक सामान गेहूं मंगवाने को लेकर फैसला किया। मंडी में अब हर दिन 50 हजार क्विंटल गेहूं मंगवाई जाएगी जो कि आढ़तियों में रेशों के आधार पर बांटी जाएगी। मंडियों में अब 17 लाख क्विंटल गेहूं खुले आसमान के नीचे पड़ा है। जबकि मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार को बारिश होने की संभावना जताई गई है। ऐसे में बारिश होने से किसानों और आढ़तियों को इसका नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन

सिरसा के 59 खरीद केंद्रों पर अब तक 2380930 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है जिसमें से 1606720 क्विंटल की खरीद एजेंसियों की ओर से की जा चुकी है जबकि छह लाख क्विंटल गेहूं का ही उठान हो पाया है। वहीं 1780930 क्विंटल का उठान अभी शेष है। उठान में देरी होने के कारण किसानों को अब मंडियों में गेहूं रखने की जगह तक नहीं मिल पा रही है जिसके कारण किसान अब मंडी के रोड पर गेहूं डालने को मजबूर हो रहे हैं। अब तक जिले में 17151 टोकन कट चुके हैं। वीरवार को उठान न होने के कारण आढ़ती एसोसिएशन ने जनता भवन कार्यालय में बैठक की। जिसमें सिरसा अनाज मंडी को चार भागों में बांटा गया है। जिसके पश्चात अब आढ़ती एसोसिएशन ने बीते वर्ष अनुसार लिस्ट तैयार कर सभी आढ़तियों को एक सामान गेहूं बुलाने की अनुमति दी है। हर रोज मंडी में 50 हजार क्विंटल गेहूं मंगवाई जाएगी। ऐसे में सरकार की ओर से काटे जा रहे टोकनों में अगर कम गेहूं मंगवाई जाती है तो शेष गेहूं की आवक आढ़ती अपने अनुसार मंडी में बुलवा सकेंगे।
कई खरीद केंद्रों में नहीं शेड की व्यवस्था : जिले में 59 खरीद केंद्रों पर गेहूं खरीद प्रक्रिया की जा रही है। ऐसे में जिले के 50 फीसदी खरीद केंद्र ऐसे हैं यहां पर शेड की व्यवस्था तक नहीं है। जिसके कारण गेहूं भीगने से किसानों और आढ़तियों को इस परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अधिकारियों की ओर से किसानों को गेहूं पर तिरपाल डालने और अन्य व्यवस्था करने की भी अपील की जा रही है। ताकि बारिश के दौरान गेहूं को बचाया जा सकें।
विज्ञापन

मंडियों में एजेंसियां बारदाना नहीं कर पा रही पूरा : सरकार की ओर से 1 अप्रैल से गेहूं खरीद प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया गया था। लेकिन पांच अप्रैल के पश्चात ही मंडियों में गेहूं पहुंची है। जिसके बाद अभी भी एजेंसियों के पास प्राप्त मात्रा में बारदाना नहीं है। मंडियों में आढ़तियों की तरफ से मांग किए जाने के दो दिन बाद आढ़तियों को बारदाना मिल पा रहा है। जिसके चलते बार बार किसानों को परेशानी का समाना करना पड़ रहा है।
पोर्टल में कुछ हद तक बदलाव हो चुका है। जिसके पश्चात अब मंडियों में उठान प्रक्रिया में तेजी लाई गई है। जल्द ही खरीदा गए गेहूं का उठान कर लिया जाएगा। ट्रकों और लेबर की किसी तरह की कमी नहीं है। -सुरेंद्र सैनी, डीएसएफआई, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें