फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से झगड़ा कर तैश में आकर लगाई घर में आग, केस दर्ज

विज्ञापन
आग लगने पर जले कपड़े। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
गांव चोरमार में पत्नी से झगड़ा करने के बाद तैश में आए व्यक्ति ने घर में आग लगा दी। इस आगजनी में काफी घरेलू सामान जल गया। सूचना के बाद ओढां पुलिस ने मौके का जायजा लिया। पुलिस ने महिला के ब्यान पर उसके पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जानकारी अनुसार पाला राम का अपनी पत्नी रानी देवी से झगड़ा हो गया। जिसके बाद वह तैश में आ गया और उसने घर में आग लगा दी। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस को दी शिकायत में रानी देवी ने बताया कि उसके पति पाला राम ने उसके साथ पहले तो झगड़ा किया और फिर तैश में आकर घर में आग लगा दी। इस आगजनी में कमरे में रखी चारपाईयां, बिस्तरे, कपड़े व बच्चों के दस्तावेज सहित अन्य घरेलू सामान जल गया। एएसआई चंदन सिंह ने बताया कि आरोपी पाला राम के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें