फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: किसानों ने शहर में निकाला कैंडल मार्च, कल करेंगे भूख हड़ताल

Wed, 25 Dec 2024 07:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
मंगलवार रात को शहर में कैंडल मार्च निकालते किसान। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। भारतीय किसान एकता के बैनर तले मंगलवार को किसानों ने शहर में कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान किसान नेता जगदीप सिंह डल्लेवाल के बिगड़ते स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सरकार से किसानों की मांगे माने की अपील की गई। किसानों ने कहा कि यदि सरकार उनकी मांग नहीं मानती है तो 26 दिसंबर को लघु सचिवालय में एक दिन की क्रमिक भूख हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन




भारतीय किसान एकता के अंग्रेज सिंह ने बताया कि किसान खनौरी बॉर्डर पर अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। जगदीप सिंह डल्लेवाल की तबीयत निरंतर बिगड़ रही है और सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही है। एमएसपी की मांग कोई गलत मांग नहीं है। किसान हितैषी बताने वाली सरकार को मांगों को जल्द से जल्द पूरा करना चाहिए। उन्हाेंने बताया कि कैंडल मार्च भगत सिंह चौक से सांगवान चौक तक निकाला गया है।

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें