फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: किशनपुरा माइनर के टेल तक पानी नहीं पहुंचने पर किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
ऐलनाबाद। किशनपुरा माइनर पर प्रदर्शन करते किसान। संवादऐलनाबाद। किशनपुरा माइनर पर प्रदर्शन करते क
विज्ञापन
ऐलनाबाद। गांव किशनपुरा माइईनर के टेल तक पानी न पहुंचने से नाराज किसानों ने सोमवार को सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि उन्हें बीते दो महीनों से खेतों की सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है, जबकि इस समय फ्लड सीजन चल रहा है।
विज्ञापन

आरजी मोगियों में अनियमितता का आरोप
प्रदर्शनकारी किसान राम प्रताप भोवरिया, तेजपाल बरावड़, पंचायत समिति सदस्य रोहताश सहारण, पालराम खोथ, रामस्वरूप कुंट, कृष्ण खोथ ने सिंचाई विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग द्वारा बड़ी संख्या में आरजी मोगियां मंजूर कर दी गई हैं, जिससे कुछ किसानों ने अपनी मोगियां ओवरसाइज और तय लेवल से नीचे लगा ली हैं। इस वजह से टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा। किसानों का कहना है कि विभाग इस अनियमितता की अनदेखी कर रहा है।
तलवाड़ा खुर्द माइनर पर पहले से चल रहा है धरना
किसानों ने बताया कि तलवाड़ा खुर्द माइनर पर भी लंबे समय से किसानों का धरना जारी है, लेकिन फिर भी विभागीय उदासीनता खत्म नहीं हो रही। ऐलनाबाद डिस्ट्रीब्यूटर से निकलने वाली तलवाड़ा खुर्द माइनर, किशनपुरा माइनर और ढाणी शेरावाली माइनर के टेल क्षेत्रों में लगातार पानी नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे किसानों की फसलें सूखने की कगार पर हैं। इस मौके पर दोलाराम, रामकुमार रेवाड़िया, वलबंत, शंकर लाल, मांगेराम, ओमप्रकाश, सुभाष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें