फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक रामचंद्र कंबोज का किसानों ने किया विरोध

विज्ञापन
गांव मंगाला में बीजेपी नेता का विरोध करते किसान - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व विधायक और भाजपा नेता रामचंद्र कंबोज का गांव मंगाला में किसानों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। किसानों ने पूर्व विधायक को कार्यक्रम में शिरकत नहीं करने दी।
विज्ञापन

गांव मंगाला में शनिवार को युवा संगठनों और कंबोज सभा द्वारा शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर एक निजी पैलेस में समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान रानियां के पूर्व विधायक रामचंद्र कंबोज कथित तौर पर बिना बुलाए पहुंच गए। जिस पर किसान भड़क गए और भाजपा सरकार व रामचंद्र कंबोज के खिलाफ नारेबाजी कर ‘वापस जाओ’ के नारे लगाने लगे। इस पर रामचंद्र ने पैलेस से वापस जाने में ही अपनी भलाई समझी। किसान पूर्व विधायक के वापस जाने तक नारेबाजी करते रहे। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि पूर्व विधायक भविष्य में किसी भी गांव में गए तो वे ऐसे ही विरोध करेंगे। इस मौके पर हर्ष नढ़ा, सुरेंद्र कंबोज, संदीप, सुरेंद्र थिंद, कुलदीप हांडा, रमन विनायक, किसान सभा के नेता डॉ. भजन बाजेकां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें