फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कितनी फीसदी शिक्षकों को टीके लगे विभाग को इसकी जानकारी नहीं

विज्ञापन
कक्षा के दौरान बिना मास्क के बैठे अध्यापक। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। प्रदेश में जैसे-जैसे संक्रमण कम होता जा रहा है, वैसे ही काम-काज अपनी रफ्तार पकड़ने लगा है। इसी कड़ी में सरकार स्कूलों को भी खोल रही है। छठी से 12वीं तक के स्कूल खोलकर उनमें विद्यार्थियों को रोटेशन के आधार पर बुलाया जा रहा है। ताकि संक्रमण न फैले, लेकिन इसी कवायद में अधिकारी भूल रहे हैं कि स्कूल खोलने से पहले 18 वर्ष से ऊपर के चाहे व स्टाफ हो या विद्यार्थी उसका टीकाकरण जरूरी होना चाहिए।
विज्ञापन

कितने शिक्षकों का टीकाकरण हो चुका इसका डाटा विभाग के पास नहीं है। ऐसे में कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी 18 से अधिक आयु वाले लोगों को ही कोरोना से बचाव के लिए टीके लगाए जा रहे हैं। स्कूलों के विद्यार्थियों की आयु कम होने के कारण उनका टीकाकरण नहीं किया जा रहा है। लेकिन इसके उलट उनके पढ़ाने वाले शिक्षक भी टीकाकरण से बच रहे हैं। जबकि सभी शिक्षकों को वैक्सीन लगवाने के लिए निर्देश दिए हुए हैं।
दूसरी तरफ प्रदेश सरकार कोरोना संक्रमण कम होने के बाद प्राइमरी तक के भी स्कूल खोलने की तैयारी कर रही है। अगर शिक्षक ही शत-प्रतिशत टीकाकरण नहीं करवाएंगे तो कैसे संक्रमण को फैलने से रोका जा सकेगा। जबकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर रोज कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाने के लिए कैंप लगाए जा रहे है। स्कूलों के खुलने से पहले ही विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिख शिक्षकों को वैक्सीन लगवाने के निर्देश दिए थे। तीसरी लहर में सबसे ज्यादा बच्चों के कोरोना की चपेट में आने की आशंका जताई जा रही है। अगर स्कूलों में कोरोना गाइड लाइन का सही से पालन नहीं हुआ तो स्कूल संक्रमण का केंद्र बन सकते हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी अस्पतालों में 30 बेड किए आरक्षित
कोरोना की आशंकित तीसरी लहर को देखते हुए विभाग की ओर से निक्कू वार्ड में पांच, सामान्य वार्ड में 10, डबवाली अस्पताल में 10 बेड आरक्षित किए है। जबकि जिले के पेडियेट्रिक निजी अस्पतालों में 150 बेडों को आरक्षित किए जाने का प्लान तैयार किया गया है। विभाग की ओर से निजी अस्पतालों की लिस्ट तैयार कर उनका चयन किए जाने की प्लानिंग तैयार की जा रही है। विभाग के पास अभी अस्पताल में 162 ऑक्सीजन सिलिंडर है और 200 सिलिंडरों की डिमांड मुख्यालय से की गई है।
जिले में अब तक 4,53,640 लोगों को लग चुकी वैक्सीन
आयु वर्ग प्रथम डोज, द्वितीय डोज
18 से 44 148848, 9012
25 से 60 97650, 33231
60 से अधिक 102841, 43737
स्वास्थ्य कर्मी 6447, 5283
फ्रंट लाइन 4450, 2141
स्वास्थय विभाग द्वारा अभी 18 से अधिक आयु वाले लोगों को ही कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाई जा रही है। शिक्षा विभाग ने भी पत्र जारी कर 18 साल से ऊपर वाले सभी लोगों को टीकाकरण करवाने के निर्देश दिए हुए हैं। ताकि स्कूल खुलने पर विद्यार्थियों को शिक्षकों से कोई खतरा न हो। अभी तक कम शिक्षकों ने ही वैक्सीन लगवाई है।
-डॉ. बालेश बांसल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, सिरसा
शिक्षकों द्वारा वैक्सीन लगवाने संबंधित जानकारी मुख्यालय के पास भेजी जाती है। अभी तक कितने शिक्षकों ने वैक्सीन लगवाई इसका पूरा आंकड़ा उनके पास नहीं है।
विज्ञापन

-संत कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें