फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम यात्रा निकाल किसानों ने फूंका प्रधामंत्री का पुतला

विज्ञापन
शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में एकत्र हुए किसान - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। शुक्रवार को भी किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनके पुतले की अंतिम यात्रा निकाल पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम को विभिन्न किसान संगठनों के किसान बरनाला रोड स्थित शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में चल रहे पक्का मोर्चा धरना स्थल पर एकत्र हुए और प्रधानमंत्री के पुतले की अंतिम यात्रा निकालते हुए बाबा भूमणशाह चौक पर पहुंचे और दहन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता किसान नेता लखविंद्र सिंह ओलख ने की। वहीं सरकार के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक कृषि कानून रद्द नहीं होेते और एमएसपी गारंटी कानून नहीं बनते तब तक इसी तरह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमर सिंह घोटिया के बयान की भी निंदा की। घोटिया ने सरकार का विरोध जता रहे किसानों को राजनीतिक पार्टियों के लोग बताया था। इस मौके पर किसान नेता गुरप्रीत सिंह ढिल्लो, बाबा गुरदीप सिंह, लखा सिंह अलीका, नरेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें