गोरीवाला। केमिकल से भरा ट्रक में रिसाव होने से फसल को हुए नुकसान की भरपाई के मुआवजे की मांग को लेकर किसान पक्का मोर्चा लगाने की तैयारियां कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि प्रशासन कंपनी मालिक से मिलकर निगरानी में खड़े ट्रक को यहां से निकालने का प्रयास कर रहा है।
बीते बुधवार को ट्रक चालक ने ट्रक को पुलिस नाका चौटाला से भागने का प्रयास किया। जैसे ही इसकी भनक आसपास के किसानों को लगी उन्होंने ट्रक के स्थान पर पक्का मोर्चा लगा दिया। इस मौके किसानों ने खराब फसल के मुआवजे की मांग की।
बता दें कि बीती 23 सितंबर को केमिकल से भरे ट्रक में से रिसाव होने से करीब 20 एकड़ फसल प्रभावित हुई। किसानों और प्रशासन के बीच हुई वार्ता में संबंधित कंपनी से मुआवजा दिलवाने की बात तय हुई। लेकिन समय अवधि बीत जाने के बावजूद भी प्रशासन द्वारा किसानों की भरपाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि मुआवजा नहीं मिला तो किसान पक्का मोर्चा लगाएंगे।
किसान सीधे तौर पर कंपनी मालिक के साथ मिलकर मुआवजे की बात कर रहा है। अगर कुछ भी गलत होता है तो कार्रवाई की जाएगी।
-देवीलाल, थाना प्रभारी, डबवाली