फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली सप्लाई को लेकर आज एक बजे मंत्री का पुतला फूंकेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
ृषि कानूनों के विरोध में और बिजली सप्लाई की समय सारिणी को लेकर बुधवार को सिरसा के किसान बाबा भूम्मणशाह चौक पर बिजली मंत्री का पुतला फूंकेंगे। इससे पहले किसान सुबह किसान दिवस मनाते हुए एक समय का खाना नहीं खाएंगे और उपवास रखेंगे। साथ ही किसानों ने 25, 26 और 27 दिसंबर को टोल प्लाजा को आम जनता के लिए मुफ्त करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में मीटिंग की।
विज्ञापन

मंगलवार को शहीद भगत सिंह स्टेडियम में पक्का मोर्चा धरने पर बैठे किसानों ने गांव भावदीन के स्कूल में जाकर डिंग, सुचान के ग्रामीणों के साथ 25, 26 और 27 दिसंबर को टोल दिन और रात को खोले रखने के लिए बैठक की। फतेहाबाद से किसान नेता मंदीप नथवाण भी बैठक में पहुंचे। इन गांवों के किसानों ने किसान नेताओं को सहयोग का आश्वासन दिया। इस संबंध में 23 दिसंबर को कमेटियों का गठन किया जाएगा। इसके बाद किसानों ने शाम पांच बजे शहीद भगत सिंह स्टेडियम में बैठक करके 23 दिसंबर को बिजली मंत्री का पुतला फूंकने का फैसला लिया। किसान नेता गुरदीप सिंह झिड़ी ने कहा कि प्रदेश में सरकार रात को बिजली सप्लाई दे रही है। ताकि घरों में बैठे बुजुर्गों और बच्चों को रात में खेतों में जाकर गेहूं की फसल को पानी लगाना पड़ रहा है। सरकार आंदोलन को कमजोर करने के लिए ऐसे हथकंडे अपना रही है। इसलिए बिजली मंत्री का 23 दिसंबर को पुतला जलाया जाएगा। साथ ही इस दिन को किसान दिवस मनाते हुए क्रमिक अनशन पर बैठे किसानों के समर्थन में एक समय का उपवास रखा जाएगा। यह संदेश गांवों में भी भेज दिया गया। सिरसा धरने पर किसान सुबह उपवास रखेंगे। इसके बाद एक बजे बाबा भूम्मणशाह चौक पर बिजली मंत्री का पुतला जलाया जाएगा।
दूसरी ओर बिजली निगम ने जारी किया शेड्यूल
किसानों ने रविवार को ही किसान आंदोलन में अपनी जान गंवा चुके लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए बिजली विभाग को ट्यूबवेल सप्लाई की समय सारिणी में परिवर्तन करने की चेतावनी जारी की थी। सोमवार को बिजली मंत्री के आवास का घेराव करने के लिए प्रयास भी किया गया था। इसी के चलते बिजली निगम के हिसार सर्कल के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर की ओर से एक पत्र जारी हुआ। जिसमें कि गांव ढाणी शेरां, नीमला, काशी का बास सहित पंजुआना फीडर के आने वाले एग्रीकल्चर फीडर को दो बार बिजली सप्लाई जारी करने का फैसला लिया गया। जिसके तहत सुबह पांच बजे से 12 बजे तक और रात 9 बजकर 45 मिनट से अल सुबह4 बजकर 45 मिनट तक बिजली सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन

पुजारी 25 दिसंबर को अनशन पर बैठेंगे
बंशीवट मंदिर के पुजारी पंडित सीता राम शर्मा ने बताया कि किसान आंदोलन के समर्थन में 25 दिसंबर को गीता जयंती वाले दिन मंदिर प्रांगण में उतरेणी सूर्य में गीता पाठ कर अनशन पर बैठेंगे। शर्मा ने बताया कि एक सप्ताह तक वे एक समय दूध पीकर अनशन करेंगे और तेल का दीपक जलाएंगे। उसके बाद भगवान ठाकुर के आदेशानुसार एक जनवरी 2021 अन्य फैसला लेंगे। पंडित ने कहा कि सरकार को इतनी भयंकर सर्दी में ठिठुर कर दिल्ली के बॉर्डरों पर आंदोलन कर रहे किसानों की बात सुननी चाहिए। उन्होंने कहा कि गुणी व्यक्ति नम्र होता है। जैसे फल से लदा वृक्ष सदैव झुका रहता है और मूर्ख सूखे पेड़ के समान सदैव अकड़ा रहता है वह कभी नहीं झुकता और एक दिन टूट जाता है।
विज्ञापन

हमने मुख्यालय को बिजली सप्लाई की समय सारिणी की जानकारी दे दी है। शेड्यूल वहीं से ही तय होता है।
- चंद्रशेखर जाखड़, एसई, बिजली निगम सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें