फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी ने जेल में किया आत्महत्या का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला जेल में दुष्कर्म के आरोप में बंद बेगू रोड स्थित प्रीत नगर निवासी एक युवक ने सोमवार दोपहर को खुदकुशी का प्रयास किया। आसपास के बंदियों ने उसे देख लिया और जेल प्रशासन को सूचित किया गया। जेल प्रशासन ने उसे तुरंत हिरासत में लिया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में डिप्टी जेल सुपरिंटेंडेंट रमेश कुमार ने बताया कि प्रीत नगर निवासी प्रवीन कुमार में दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद है। उसने जेल में ही गले पर किसी नुकीले हथियार से वार कर सुसाइड का प्रयास किया, जिसे आसपास के बंदियों ने देख लिया और जेल प्रबंधन को सूचित किया। सूचना पाकर जेल प्रशासन मौके पर पहुंचा और उसे हिरासत में लिया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल प्रहलाद ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें