फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa: दीपावली के आड़ में किसान ने जलाई पराली; मौके पर खेतों में पहुंचे अधिकारी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 13 Nov 2023 12:33 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

कृषि विभाग के एग्रीकल्चर सुपरवाइजर हेमंत सिंह ने बताया कि हरसेक की सेटेलाइट इमेज से गांव मौजदीन में पराली जलाने की लोकेशन प्राप्त हुई थी। रविवार रात को आठ बजे के करीब जब लोकेशन पर जाकर देखा तो गांव मौजदीन निवाासी बलदेव सिंह पुत्र किशन सिंह अपने खेत के अंदर धान की पराली में आग लगा रहा था।
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा में दिवाली के पर्व पर पराली जलाने पर गांव मौजदीन में किसान बलदेव सिंह पर मामला दर्ज किया गया है। एग्रीकल्चर सुपरवाइजर के ब्यानों के आधार पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस में मिली जानकारी के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में कृषि विभाग के एग्रीकल्चर सुपरवाइजर हेमंत सिंह ने बताया कि हरसेक की सेटेलाइट इमेज से गांव मौजदीन में पराली जलाने की लोकेशन प्राप्त हुई थी। रविवार रात को आठ बजे के करीब जब लोकेशन पर जाकर देखा तो गांव मौजदीन निवाासी बलदेव सिंह पुत्र किशन सिंह अपने खेत के अंदर धान की पराली में आग लगा रहा था। इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी। ऐसे में गांव मंगला में गश्त कर रहे पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने एग्रीकल्चर सुपरवाइजर के ब्यानों के आधार पर किसान बलदेव सिंह पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें