फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: धुलेंडी पर गोशाला मोहल्ले में विवाद 11 लोग घायल, दो की हालत नाजुक

Wed, 27 Mar 2024 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। धुलेंडी पर हुड़दंगियों ने जमकर उत्पात मचाया। अलग-अगल क्षेत्र में हुए विवादों में 30 लोग घायल हो गए। गोशाला मोहल्ले में बच्चों के आपस के झगड़े में बड़े बीच में आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि पत्थर व तेजधार हथियार चले। हमले में 11 लोग घायल हो गए। इसमें दो की हालत नाजुक बनी है। इनको अग्रोहा के मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है।

मंगलवार को व्यापारियों ने नाराजगी जाहिर करते हुए गोशाला रोड पर दुकानें बंद रखीं। व्यापारियों ने हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग उठाई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दो घंटे दुकानें बंद रखने के बाद व्यापारियों ने पुलिस के आश्वासन पर दुकानें खोलीं।
विज्ञापन


घायल पक्ष के तेजपाल व दुकानदारों ने आरोप लगाए कि सोमवार शाम करीब साढ़े 6 बजे गली में बच्चों में रंग लगाने को लेकर विवाद हुआ था। बातचीत के बाद बच्चों के विवाद के सुलझा भी लिया गया था। इसके बाद सभी बाजार के सभी होली खेल रहे थे। तभी 15 से 20 युवक हथियारों से लैस होकर पहुंचे और हमला कर दिया। उक्त युवकों ने मार्केट में मौजूद लोगों व महिलाओं पर हमला कर दिया। जब भागकर वह और उसके रिश्तेदार घर में घुसे तो उन युवकों ने ताबड़तोड़ ईंटें व पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इससे तेजपाल के भाई व परिवार के सभी सदस्यों को काफी चोटें आईं हैं। उसने बताया कि सभी युवक नशे की हालत में थे। विवाद में गंभीर घायल सुनील और अनिल को अग्रोहा के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया।

वहीं एक अन्य मामले में नानी के घर होली खेलने आए 15 वर्षीय प्रिंस, राकेश, अजय व दो महिलाएं सहित अन्य लोग घायल हो गए। तीन लोगों का नागरिक अस्पताल चल रहा है।

युवक एक घंटे तक बरसाते रहे ईंट-पत्थर

गोशाला मोहल्ला निवासी संदीप कुमार का कहना है कि हमलावर एक घंटे तक पत्थर बरसाते रहे। कई बाइक व स्कूटी भी हमलावरों ने तोड़ दी। मकानों के गेट पर हमलावरों ने तलवारें मारीं। घटना की सूचना पुलिस को तुरंत दे दी थी, लेकिन एक घंटे बाद पुलिस व एंबुलेंस पहुंची। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हमले की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन


मंगलवार को गोशाला रोड पर दुकानें बंद रखने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। हमले के मामले को लेकर अभी तक हमारे पास कोई भी शिकायत नहीं आई है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई

की जाएगी।

-दिनकर, शहर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें