फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने अब तक लिए 2300 लोगों के सैंपल, 461 मरीज पाए डेंगू संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक जिले के लगभग 2300 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 461 मरीज डेंगू संक्रमित पाए हैं। विभाग की ओर से लिए जाने वाले सैंपलों में हर पांचवां मरीज डेंगू संक्रमित पाया जा रहा है। वहीं नागरिक अस्पताल में अब डेंगू मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। नागरिक अस्पताल में अब 33 से अधिक डेंगू आंशकित मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले में 26 नए संक्रमित मरीज मिले है। जिसके बार स्वास्थ्य विभाग की ओर से सिरसा अर्बन में 16 टीम सर्वे के लिए लगाई गई है। सभी गांवों में भी एक-एक टीम लगाई गई है, प्रत्येक टीम में एमपीएचडब्ल्यू, एएनएम, आशा वर्कर, सक्षम युवा आदि शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा बुधवार 2014 घरों का सर्वे किया गया तथा लारवा मिलने पर 70 व्यक्तियों को नोटिस जारी किए गए हैं, लेकिन इसके बाद भी मरीजों की संख्या में कोई कमी नहीं आ रही।
शहर में तेजी से करवाई जा रही फॉगिंग
डेंगू मच्छरों पर रोकथाम लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद की ओर से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार फोगिंग करवाने का कार्य किया जा रहा है। ताकि जल्द से जल्द मच्छरों को खत्म किया जा सके। वहीं नगर परिषद के पास अब 30 से अधिक शिकायतें आ रही है और लोग फोगिंग करवाने के लिए अधिकारियों को जानकारी दे रहे है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए मंगवाई नई 10 किट
स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब हर रोज लगभग 150 लोगों के सैंपल लिए जा रहे है। सैंपलिंग प्रक्रिया बढ़ने के साथ ही विभाग ने अब 10 नई किट भी मंगवाई है। जबकि जिला प्रशासन की ओर से मच्छरों की दवाई भी संबंधित अधिकारियों को मुहिया करवाई जा रही है। ताकि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में फॉगिंग प्रक्रिया न रुक सके और मच्छरों का प्रकोप कम हो सके।
वर्जन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 2300 से अधिक लोगों के सैंपल लिए गए हैं इनमें से 461 मरीज डेंगू संक्रमित पाए गए हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में फॉगिंग करवाने का कार्य किया जा रहा है। शुक्रवार को भी नए 26 डेंगू संक्रमित मरीज पाए गए है।
विज्ञापन

- डॉ. हरसिमरन सिंह, नोडल अधिकारी, मलेरिया विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें