फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरिट सूची जारी होने के एक सप्ताह बाद भी 286 में से 99 विद्यार्थियों ने ही करवाई फीस जमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा जारी पहली मेरिट सूची में आने वाले विद्यार्थियों का बुधवार को फीस जमा करवाने का अंतिम दिन होगा। 2 नवंबर को मेरिट सूची जारी होने के 7 दिन पश्चात भी मेरिट सूची में 286 विद्यार्थियों में से 99 विद्यार्थियों ने ही फीस जमा करवाई है। अगर विद्यार्थी निर्धारित समय सीमा में अपनी फीस का भुगतान नहीं करता तो उसे दोबारा फीस जमा करवाने का मौका नहीं दिया जाएगा। जिसके बाद उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा रिक्त सीटों को 12 नवंबर को होने वाली फिजिकल काउंसिलिंग के लिए रिक्त कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

बता दें कि डीएचई द्वारा रिक्त सीटों पर दूसरी मेरिट सूची जारी ना कर सीधा 12 नवंबर को कॉलेजों द्वारा फिजिकल काउंसिलिंग की जाएगी। इसमें आवेदन कर चुके विद्यार्थी ही भाग ले सकेंगे। फिजिकल काउंसिलिंग के बाद रिक्त सीटों के बारे में पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा और दोबारा 13 नवंबर को नए पंजीकरण करने के लिए डीएचई के पोर्टल खोले जाएंगे।
स्नातकोत्तर में संकाय, कुल सीटें, मेरिट सूची में नाम, फीस का भुगतान कर चुके विद्यार्थी
एमए अर्थशास्त्र, 45, 37, 18
एमए अंग्रेजी, 40, 32, 7
एमए हिंदी, 40, 35, 7
एमए राजनीतिक, 40, 38, 13
एमए पंजाबी, 40, 34, 21
एमए इतिहास, 40, 39, 7
एमए मनोविज्ञान, 40, 39, 14
एमकॉम, 40, 32, 12
स्नातकोत्तर की मेरिट सूची में आए विद्यार्थी 10 नवंबर मध्य रात्रि तक ऑनलाइन माध्यम से फीस का भुगतान करें। जिन सीटों पर फीस का भुगतान नहीं होगा, उन्हें 12 नवंबर को होने वाली फिजिकल काउंसिलिंग में शामिल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. विवेक गोयल, एडमिशन नोडल, नेशनल कॉलेज सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें