फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पदयात्रा में उमड़ा उत्साह, युवाओं ने लिया नशा मुक्ति व एकता का संकल्प

विज्ञापन
सिरसा। सरदार@150  पदयात्रा निकालते हुए भाजपा नेता, विद्यार्थी व अन्य। सूचना विभाग
विज्ञापन
सिरसा। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को गांव रामनगरिया से सरदार150 द्वितीय पदयात्रा का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह एडवोकेट ने राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय से हरी झंडी दिखाकर किया। पदयात्रा के प्रारंभ होते ही देशभक्ति गीतों और सरदार पटेल अमर रहे के नारों से पूरा वातावरण देशप्रेम की भावना से गूंज उठा।
विज्ञापन

यात्रा में ग्रामीणों, आमजन, युवाओं और स्कूली विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति और एकता का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारत की अखंडता को बनाए रखते हुए देश को एकसूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया। हमें जाति, क्षेत्र और भाषा के आधार पर विभाजित नहीं होना है, बल्कि एकजुट होकर प्रधानमंत्री के विकसित भारत के सपने को साकार करना है।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पदयात्राएं युवाओं में देशभक्ति और सामाजिक एकता को मजबूत बनाने का कार्य करती हैं। सरदार पटेल के विचार आज भी राष्ट्रनिर्माण की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने देश का अखंड बनाया है और उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है। हरको चेयरमैन वेद फूला ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन राष्ट्र-निर्माण और अटूट दृढ़ता का प्रतीक है। उन्होंने आजादी के समय 562 रियासतों को एकजुट कर आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी। ऐसे कार्यक्रम युवाओं में देशप्रेम की भावना जगाते हैं और उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने की प्रेरणा देते हैं।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को इतिहास जानने की जरूरत : दुग्गल
कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन, त्याग और राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने की सोच नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है। आजादी के बाद 562 रियासतों का भारत में विलय कर देश को अखंड स्वरूप देने का श्रेय पटेल को जाता है। उन्होंने गुजरात में स्थापित ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को इतिहास जानने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हमें एकता और स्वच्छता के साथ नशा मुक्ति, शिक्षा, खेल और स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। यही विकसित भारत की नींव है।
-
हस्ताक्षर अभियान की भी हुई शुरूआत


इस अवसर पर हस्ताक्षर अभियान की भी शुरूआत की गई। पदयात्रा के समापन पर मंगाला स्कूल में पौधरोपण किया गया और उपस्थित लोगों ने नशा मुक्ति का संकल्प लिया। इसके साथ ही स्कूली विद्यार्थियों की ओर से देशभक्ति से ओत-प्रोत आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इस अवसर पर जिला परिषद के सीईओ डाॅ. सुभाष चंद्र, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा, पूर्व विधायक रामचंद्र कंबोज, अमीर चंद मेहता, रोहताश जांगडा, महामंत्री हनुमान कुंडु, अंबर कुमार, श्याम बजाज, अमन चोपड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें