फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: रानियां में आज दिखाएंगे बिजली मंत्री अपनी ताकत

Sat, 07 Sep 2024 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। रानियां से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा करने के बाद चौधरी रणजीत सिंह अब रविवार को अपनी ताकत दिखाएंगे। रणजीत के रानियां में शक्ति प्रदर्शन पर सभी की नजर है। शक्ति प्रदर्शन से पहले शनिवार को कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाते हुए नजर आए। रणजीत सिंह ने अपने घर पर आने वाले सभी कार्यकर्ताओं के बातचीत करते हुए कहा कि शक्ति प्रदर्शन को कामयाब करना उनकी जिम्मेदारी है। सभी को बता दो कि रणजीत सिंह की ताकत क्या है। आपका जोश ही हमारी जीत है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजनीतिक रूप से रणजीत सिंह के लिए रविवार का दिन अहम रहने वाला है। रणजीत सिंह के शक्ति प्रदर्शन पर सबसे ज्यादा निगाहें इनेलो की रहने वाली है। इनेलो से अर्जुन चौटाला चुनाव लड़ रहे हैं जो उनके पोते लगते हैं। मौजूदा समय में अर्जुन चौटाला की स्थिति मजबूत बताई जा रही है। रणजीत सिंह के कार्यकर्ताओं की भीड़ ही इनेलो के आगामी समीकरणों में बदलाव ला सकती है। वहीं, कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है। कांग्रेस से मजबूत दावेदार के तौर पर एडवोकेट संदीप नेहरा बड़े नेता के तौर पर टिकट की दौड़ है। जो पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा के बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें