हरियाणा के कालांवाली में भारतीय जनता पार्टी में टिकट वितरण के बाद बगावत तेज हो गई है। कालांवाली में राजेंद्र देसूजोधा को टिकट देने के बाद से नाराज चल रहे पूर्व विधायक बलकौर सिंह ने शनिवार को भाजपा से इस्तीफा दे दिया। इतना ही नहीं, बिना देरी किए दिल्ली जाकर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान के नेतृत्व कांग्रेस का दामन थाम लिया।
विज्ञापन
वहीं, कालांवाली से ही इनेलो नेता मग्घर सिंह ने भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। मग्घर सिंह हलका कालांवाली से इनेलो से चुनाव लड़ना चाहते थे। लेकिन इनेलो ने वरिष्ठ नेता बुध सिंह के बेटे मास्टर गुरतेज सिंह को उम्मीदवार बना दिया है। मग्घर 34 साल से इनेलो से जुड़े थे।