फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से मौत मामले में बिजली निगम अधिकारियों व कर्मचारियों पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। बिजली खंभे में करंट आने से शनिवार को हुई व्यक्ति की मौत मामले में परिजनों ने बिजली निगम अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने के आरोप में धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं दूसरी तरफ बिजली निगम ने भी मामले की रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय को भेजी है। जिसके बाद निगम अपने स्तर पर भी विभागीय जांच करेगा।
विज्ञापन

मृतक के बेटे बंटी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह तीन भाई और चार बहने है। वह बीते दिन अपने पिता ओमप्रकाश के साथ दिहाड़ी करने के लिए गया हुआ था। शाम को बारिश होने के कारण वह वापस घर पर आ रहे थे। शाम करीब 5.15 पर वे हिसार रोड पर एक होटल के सामने से गुजर रहे थे। जलभराव होने के कारण पानी से बचाव के लिए उसका पिता ने एक साइड में होकर चल रहे थे। इसी दौरान उसके पिता का हाथ बिजली के ट्रांसफार्मर के साथ लगे लोहे के खंभे से लग गया और करंट लगने से उसके पिता बेहोश हो गए। तब उसने आसपास के लोगों की सहायता से पिता को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बंटी ने आरोप लगाया कि उनके पिता की मौत बिजली निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही के कारण हुई है। पुलिस ने बंटी के बयान दर्ज कर बिजली निगम अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच शहर थाना के जगबीर सिंह कर रहे है।
ुख्यालय को भेजी गई है रिपोर्ट : मोहन लाल
करंट लगने से व्यक्ति की मौत होने मामले की रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय को भेजी गई है। मुख्यालय की ओर से जांच के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा। जांच के दौरान जिस भी कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है, तो उसे खिलाफ निगम की ओर से भी कार्रवाई की जाएगी। - मोहन लाल जांगड़ा, एसडीओ, बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें