फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्गों, फ्रंट लाइन और हेल्थ वर्कर्स को लगेगी बूस्टर डोज

विज्ञापन
स स्टैंड पर वैक्लीन लगाते हुए स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। कोरोना की वैक्सीन लगने के बाद अब बुजुर्गों, फ्रंट लाइन वर्कर्स और हेल्थ वर्कर्स को बूस्टर लगाने की प्रक्रिया सोमवार से शुरू की जाएगी। इसके लिए विभाग की ओर से बूस्टर के लिए मांग भी भेजी गई है। विभाग की ओर से जिलेभर के एक लाख 70 हजार कर्मचारियों और बुजुर्गों को बूस्टर लगाया जाना है। हालांकि इनमें से उन्हें लाभार्थियों को बूस्टर लगाया जाएगा जिन लाभार्थियों द्वारा दूसरी डोज लगवाए हुए नौ माह का समय पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

वहीं रविवार को भी जिलेभर में अलग-अलग स्थानों पर कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए कैंप लगाए गए। दिनभर 1050 लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन की पहली ओर दूसरी डोज लगाई गई। इनमें से 15 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के 211 लाभार्थियों पहली डोज, 18 से 44 वर्ष के 292 लाभार्थियों को पहली और 400 लाभार्थियों को दूसरी डोज लगाई गई। वहीं 45 से 59 वर्ष के 33 लाभार्थियों को पहली और 74 लाभार्थियों को दूसरी डोज लगाई गई है। जबकि 60 से अधिक आयु वर्ग के 30 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई है।
बाला जी कान्वेंट स्कूल में किशोरों को लगाई वैक्सीन
बाला जी कान्वेंट स्कूल में कोविड वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया, जिसमें 15 वर्ष से अधिक के बच्चों को कोविड की वैक्सीन लगाई गई। स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. चरण सिंह सेखों ने कहा कि मौजूदा समय में कोविड की तीसरी लहर का प्रभाव न हो, इसके लिए तमाम प्रशासनिक हिदायतों की पालना करें। कोविड वैक्सीन अवश्य लगवाये। मास्क अवश्य लगाए व शारीरिक दूरी बनाकर रखें। इससे हम व पूरा परिवार कोविड से बचा रहेगा। इस मौके पर पीएचसी की टीम, सुखपाल सिंह, सत्यनारायण जांदू व स्कूल प्रशासन भी मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें