फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बेहतर शिक्षा का प्रयास...20 लाख रुपये की लागत से संवरेगा स्कूल

Tue, 07 Jan 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। प्रयास स्कूल में सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए नगर परिषद प्रशासन की ओर से टेंडर लगाया गया है। 20 लाख रुपये की लागत से स्कूल के अंदर विकास कार्य करवाया जाएगा। दरअसल, लंबे समय से स्कूल में विद्यार्थियों को सुविधाओं की कमी से जूझना पड़ रहा था।
इस स्कूल में मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों को शिक्षा दी जाती है। इन बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए सरकार ने 20 लाख रुपये की ग्रांट जारी की है। नगर परिषद के अधिकारियों के अनुसार, टेंडर ओपन होने के साथ ही स्कूल में निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा, ताकि बेहतर व्यवस्था स्कूल के बच्चों को मिल सके। इसलिए जल्दी टेंडर लगाया गया है। जो 10 जनवरी को ओपन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


स्टाफ के लिए बनेंगे कमरे

स्टाफ के लिए कमरों के लिए व्यवस्था बेहतर नहीं है। इसलिए नगर परिषद की ओर से लगाए गए टेंडर के अंदर स्टाफ के लिए भी दो कमरों का निर्माण किया जाएगा। ताकि स्कूल के स्टाफ को समस्या का सामना न करना पड़े।

बच्चों के लिए बनेंगे तीन क्लासरूम

बच्चों को बेहतर शिक्षा मुहैया करवाने के लिए क्लास रूम यानी कमरों की जरूरत होती है। मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों के लिए इस तीन कमरों का होना बेहद जरूरी है। पहली से आठवीं कक्षा तक करवाई जाती है। इसके अलावा शौचालय का भी निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन


हेलन केयर स्कूल की होगी रिनोवेशन

नगर परिषद की ओर से हेलन केयर स्कूल के लिए 14.92 लाख रुपये की लागत से रिनोवेशन का कार्य किया जा रहा है। लंबे समय से स्कूल की ओर से रिनोवेशन करवाने की मांग की जा रही थी। इसलिए डी ग्रांट से नगर परिषद की ओर से टेंडर लगाया गया है।



कोट्स :

नगर परिषद की ओर से प्रयास और हेलन केयर स्कूल को लेकर टेंडर लगाया गया है। दोनों स्कूलों में जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करवाया दिया जाएगा।

- रोहित हुड्डा, जेई, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें