फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा : रावण के अहंकार का हुआ अंत

विज्ञापन
शोभा यात्रा के दौरान रथ पर सवार राम लक्ष्मण से प्रसाद लेते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। विजयदशमी पर बुधवार को रावण के अहंकार का अंत हो गया। शहर की ऑटो मार्केट और मिनी बाईपास स्थित रामलीला ग्राउंड में रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए पुलिस जगह-जगह तैनात रही। वहीं, ओढां में कुछ लोगों की आपत्ति के चलते रावण के पुतले के दहन नहीं किया गया।
विज्ञापन

शहर के ऑटो मार्केट में श्री रामा क्लब ने कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने रावण व कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया। दहन के साथ ही बुराई का अंत हुआ। यहां रावण का 80 फुट ऊंचा पुतला तो कुंभकर्ण का 70 फुट ऊंचा पुतला जलाया गया। रावण दहन के साथ नशे का पुतला भी जलाया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी पुलिस जवान तैनात किए गए। इसके अलावा फायरब्रिगेड व अन्य आपातकालीन वाहन भी मौके पर मौजूद थे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि क्लब के संरक्षक श्याम बजाज थे। इस अवसर पर रामा क्लब चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान अश्वनी बठला, महासचिव गुलशन गाबा, संरक्षक श्याम बजाज, सचिव मिंटू कालड़ा, सुरेश कालड़ा, राकेश मदान, बिशंभर चुघ, निदेशक गुलशन वधवा, विजय ऐलावादी, बाबू लाल फुटेला, अनिल डूमरा, संत लाल गुंबर मौजूद थे।
एसपी बोले: रावण से लेनी चाहिए प्रेरणा
पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने कहा कि दशहरा पर्व पर हमें रावण से प्रेरणा लेनी चाहिए। इसलिए समाज में हमेशा बुरे कार्य व बुराई से दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में नशा तेजी से बढ़ रहा है। अपने बच्चों को नशा व उन्हें बुरी संगत से बचाएं। उन्होंने कहा कि कहा कि रावण को जलाने के साथ साथ हमें अपने अंदर की बुराइयों को छोड़ने का भी संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन

बुराइयों को त्यागने का लें संकल्प : अभय सिंह
दूसरी ओर विष्णु क्लब की ओर से मिनी बाईपास स्थित दशहरा ग्राउंड में रावण व मेघनाद का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने पुतले को अग्नि दी। उन्होंने कहा कि दशहरे पर हमें बुराइयों को त्यागने का संकल्प लेना चाहिए। दशहरा ग्राउंड से लेकर बाईपास रोड पर भारी तादाद में लोग खड़े नजर आए। यहां रावण का 70 फुट पुतला व मेघनाथ का 65 फुट ऊंचा पुतला दहन किया गया। दहन से पूर्व आतिशबाजी की गई और ढोल नगाड़े बजाए गए। चंद मिनटों में ही बुराई का अंत हो गया।

रामा क्लब की ओर से दशहरा ग्राउंड में किया रावण व कुंभकर्ण का पुतला दहन। संवाद- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें