फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में वन-वे होंगे बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। त्योहारी सीजन आ गया। इसके साथ ही जहां बाजारों में रौनक बढ़ गई है, वहीं यातायात भी अव्यवस्थित होने लगा है। ऐसे में पुलिस ने फैसला लिया कि ट्रैफिक प्लान में कुछ बदलाव किया जाए। भीड़ को देखते हुए बाजारों को वन-वे किया जाएगा।
विज्ञापन

दशहरे के बाद अब करवा चौथ और उसके बाद दिवाली के लिए बाजार सजने शुरू हो जाएंगे। लोग खरीदारी के लिए बाजारों में आने लगे हैं। बाजार में बड़े वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था अभी तक जिला प्रशासन नहीं कर पाया है। शहर के मुख्य डाकघर के पास पार्किंग वाले स्थान पर फड़ी वालों का कब्जा है। ऐसे में बाजारों में त्योहारी सीजन में व्यवस्था सुचारु बनी रहे, इसके लिए व्यवस्था की जा रही है। बताया जा रहा है कि यातायात पुलिस अब शहर के बाजारों में ट्रैफिक को वन-वे करेगी। परशुराम चौक की ओर हिसारिया बाजार में प्रवेश होगी तो दूसरी ओर सदर बाजार से वाहनों को बाहर निकाला जाएगा। या इससे उल्टा हो सकता है। सदर बाजार से प्रवेश जबकि परशुराम चौक से निकासी हो सकती है।
अब बढ़ेगी सख्ती, बिना हेलमेट चलने वालों के होंगे चालान
पुलिस का कहना है कि सड़क हादसे बढ़ रहे हैं, इसलिए फैसला किया है कि अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जो वाहन चालक बिना हेलमेट के नजर आएगा, उसका चालान काटा जाएगा। एसपी डॉ. अर्पित जैन ने पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

बाजार में यातायात व्यवस्था नहीं बिगड़ने दी जाएगी। यदि जरूरत पड़ी तो बाजारों में ट्रैफिक को वन-वे भी किया जा सकता है। बड़े वाहन लेकर लोग मुख्य बाजारों में न आएं, ताकि बाजारों में जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। -बहादुर सिंह, ट्रैफिक एसएचओ, सिरसा।
सड़क हादसे बढ़ रहे हैं और इनमें मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। इसका मुख्य कारण है कि दोपहर वाहन चालक हेलमेट लगाकर नहीं चलते। इसलिए अब पुलिस की ओर से विशेष अभियान चलाया जाएगा। जो दोपहिया वाहन चालक हेलमेट का इस्तेमाल नहीं करेगा, उसका चालान काटा जाएगा। -डॉ. अर्पित जैन, एसपी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें