फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी की सकारात्मक कार्यप्रणाली के चलते नेक ए ग्रेड मिलना तय है : कुलपति

Tue, 17 Oct 2023 10:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने नेशनल एजुकेशन पॉलिसी-2020 से संबंधित स्नातक स्तर के 12 शैक्षणिक प्रोग्राम्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कुलपति का कार्यकाल 24 दिसंबर तक है। प्रो मलिक ने अपने कार्यकाल में शिक्षा प्रणाली के तहत लाए गए बदलावों पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

कुलपति ने दावा किया विश्वविद्यालय में इसी प्रकार सकारात्मक कार्यप्रणाली से कार्य करता रहा तो नेक ए ग्रेड मिलना तय है। उन्होंने माना की जब वह विवि में आए थे तब स्थिति बिल्कुल विपरित थी और ग्रेड स्केल डाउन जा रहा था। सरकार से ग्रांट मिलने के बाद और नई शिक्षा पॉलिसी आने के बाद विवि के ग्रेड में इजाफा हुआ है। कुलपति ने बताया कि विवि में साइबर सिक्योरिटी सेल बनाई जानी है। जिसकी अनुमति हमें मिल गई है। इस पर 25 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। उन्होंने बताया कि आज पीएचडी में 12 विदेशी विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, जो एक बड़ी उपलब्धि है। कुलपति ने कहा कि मौजूदा समय में 5200 छात्र है विवि में है। आने वाले कुछ सालों में यह संख्या 8 से 10 हजार हो जाएगी। एसएससी के एग्जाम भी इस बार सीडीएलयू में होंगे। राजस्थान, पंजाब और प्रदेश के 960 छात्र परीक्षा देंगे।

30 नवंबर तक विद्यार्थियों को जारी हो जाएगी मार्कशीट
कुलपति ने बताया कि मार्कशीट को लेकर बच्चों की शिकायतें आती रही हैं। इसमें बड़े स्तर पर बदलाव किया गया है। पूर्व में मार्कशीट दिल्ली से बनकर आती थी। कोई बदलाव करना होता था तो दिल्ली भेजनी पड़ती थी। अब ऐसा झंझट नहीं है , विवि में ही मार्कशीट तैयार होती है। नये प्रोसेस में कुछ गलतियां होती हैं। इनमें सुधार किया गया है। आने वाले समय में खामियां पूर्ण रूप से खत्म हो जाएगी। 30 नवंबर तक सभी बच्चों की मार्कशीट जारी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें