फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बिजली बाधित होने के कारण शहर के कई क्षेत्र में नहीं हुई पेयजल सप्लाई

Wed, 13 Nov 2024 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शहर में रविवार देर रात को मेला ग्राउंड सब स्टेशन में तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण शहर के बड़े क्षेत्र को सुबह की पेयजल सप्लाई से वंचित रहना पड़ा। सुबह 9 बजे तकनीकी खामी दुरुस्त होने के बाद बिजली शुरू हो पाई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मेला ग्रांउड के 132 केवीए सब स्टेशन में रविवार रात को दो बजे तकनीकी खराबी आ गई थी। सर्दी का मौसम होने के कारण भले ही लोगों को रात में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा, लेकिन सुबह की पेयजल सप्लाई नहीं आने के कारण लोगों को थोड़ी परेशानी जरूर हुई। मुख्य रूप से बेगू रोड, काठमंडी, भादरा बाजार और नोहरिया बाजार क्षेत्र में लोगों को पेयजल सप्लाई नहीं मिल पाई। इस कारण जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से अनुरोध कर शाम के समय सप्लाई की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें