फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पुलिस ने सुलझाई चोरी की तीन वारदात, छह आरोपियों को किया गिरफ्तार

Wed, 13 Nov 2024 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिला पुलिस ने चोरी की तीन वारदात का सुलझा लिया है। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के आभूषण व सामान भी बरामद किया है।
सिविल लाइन थाना पुलिस ने चोरी की वारदात को सुलझाते हुए दो आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान रवि व गणेश उर्फ चूहा निवासी चतरगढ़ पट्टी सिरसा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई चांदी की पाजेब भी बरामद की है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिनकर यादव ने बताया कि 21 अक्तूबर को चतरगढ़ पट्टी निवासी सुनीता पत्नी बिट्टू त्रिलोकचंद की शिकायत पर चोरी का अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसके ससुर का देहांत हो गया था। इनकी अस्थियां गंगा में बहाने के लिए परिवार के सदस्य हरिद्वार गए हुए थे। जब वापस आकर देखा तो घर के ताले टूटे मिले। घर से सोने के दो कांटे, बालियां, व चांदी की चार जोड़ी पाजेब तथा 27 हजार रुपये चोरी हो चुके थे।

मामले की जांच करते हुए हुडा पुलिस चौकी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से नकदी व चोरी का अन्य सामान भी बरामद किया जाएगा।

::::::::::::::::::::::::::::
मंदिर से छत्र चोरी मामले में महिला व युवक गिरफ्तार

सिरसा। डिंग थाना पुलिस ने आठ नवंबर को गांव ताजिया खेड़ा स्थित शिव मंदिर से चांदी के छत्र चोरी के मामले में महिला व युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कमलजीत कौर उर्फ गोगी व गुरविंद्र सिंह निवासी रघुआना हाल ढूढियांवाली सिरसा के रूप में हुई है।डिंग थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर भीम सिंह ने बताया कि मंदिर के पुजारी ताजिया खेड़ा निवासी की शिकायत पर डिंग थाना में चोरी का अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई थी। डिंग थाना की पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गांव ढूढियांवाली क्षेत्र से काबू कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए चांदी के छत्र बरामद किए जाएंगे। संवाद

::::::::::::::::::::::::::::::::::
चोरी के दो आरोपी काबू, 20 ग्राम चांदी व सिलिंडर बरामद

रानियां। गांव ढूढियांवाली में एक घर से 20 ग्राम चांदी, सिलिंडर व अन्य सामान चोरी करने के आरोपी में जीवन नगर पुलिस ने दो युवकों को काबू किया है। आरोपी युवकों की पहचान अजय सिंह उर्फ अजला व बेरा राम निवासी गांव ढूढियांवाली, जिला सिरसा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

ढूढियांवाली निवासी गीता देवी की शिकायत पर रानियां थाना में चोरी का अभियोग दर्ज किया गया था। जीवन नगर पुलिस चौकी प्रभारी पृथ्वी सिंह की टीम ने गश्त के दौरान सूचना के आधार पर गांव दलीप नगर क्षेत्र से दोनों आरोपियों को काबू किया। युवकों की निशानदेही पर चोरी की गई चांदी व घरेलू समान बरामद कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपी युवक नशा करने के आदि हैं, और नशे की पूर्ति के लिए ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। दोनों युवकों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें