फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभागों का आपस में तालमेल नहीं होने से अव्यवस्था की भेंट चढ़ रहे हैं बड़े प्रोजेक्ट

विज्ञापन
रोड निर्माण के लिए बनाया गया बैड और रोड के नीचे पाइप लाइन डालने के लिए रखी गई पाइपे - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। विभागों का आपस में तालमेल न होने के कारण जिले के विकास कार्यों के बड़े प्रोजेक्ट इसकी भेंट चढ़ रहा है। एक विभाग निर्माण कार्य शुरू करवाता है तो दूसरा विभाग उसे रुकवाकर फिर से उखाड़ने की प्रक्रिया शुरू कर देता है। यही हाल है सिरसा के कई बड़े प्रोजेक्टों के, जिनके कार्य अधर में लटके हुए हैं। सिरसा के दिल्ली पुल से नेशनल हाईवे तक रोड को फोरलेन करने को लेकर मुख्यमंत्री ने 2018 में घोषणा की थी। लेकिन कार्य शुरू करने के दौरान विभागों का तालमेल न होने पर कार्य लटक जाता है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की ओर से अब एक साल से दिल्ली पुलिस से हिसार ओवरब्रिज तक हाईवे के फोरलेन करने के लिए कार्य किया जा रहा है। विभाग की ओर से एक तरफ के रोड को तैयार कर दिया है जबकि दूसरी तरफ के रोड को तैयार करने का कार्य चल रहा है। ऐसे में नगर परिषद की ओर से भी अमरूत योजना के तहत खैरपुर से रंगोई नाले तक पाइप लाइन डाली जा रही है। पीडब्लयूडी विभाग की ओर से दूसरे तरफ के रोड पर पत्थर डाल कर तैयार कर दिया गया लेकिन नगर परिषद ने यहां पर पाइप लाइन डालने का हवाला देकर काम रुकवा दिया और फिर रोड को उखाड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। जिसके कारण अब फिर से रोड को उखाड़कर उसके नीचे पाइप लाइन डाली जा रही है और इसके पश्चात विभाग फिर से रोड निर्माण की सामग्री डालकर कार्य शुरू करेंगे। हालांकि शहर के अधिकतर प्रोजेक्ट इस प्रकार के कारणों से अटके हुए हैं।
फोरलेन करने के कार्य को हो रही देरी
शहर में आने वाले अधिक ट्रैफिक को देखते हुए वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री ने रोड को फोरलेन करने की घोषणा की थी। जिसके दो साल बाद कार्य शुरू हो पाया है। नगर परिषद की ओर से पाइप लाइन डालने का कार्य किए जाने के कारण रोड को उखाड़ा जा रहा है। जिसके कारण फिर से फोरलेन बनाने के कार्य में देरी होगी। सिरसा के दिल्ली पुलिस ने नेशनल हाईवे के ओवरब्रिज तक करीब तीन किलोमीटर लंबाई को फोरलेन करने का कार्य किया जा रहा है। इस पर करीब पांच करोड़ 48 लाख रुपये का खर्च आना है।
विज्ञापन

फोरलेन का कार्य चल रहा है। लेकिन अब नगर परिषद की ओर से रोड निर्माण के लिए तैयार किए गए बेड को उखाड़कर पाइप लाइन डाली जा रही है। जिसके कारण कार्य में देरी हो रही है। पाइप लाइन डालने का कार्य पूरा होने के बाद ही रोड निर्माण का कार्य पूरा किया जा सकेगा।
विज्ञापन

-वेद प्रकाश, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, सिरसा

नेशनल हाईवे पर रोड बनाने के लिए बनाए बैड को उखाड़ पाइप लाइन डालते कर्मचारी - फोटो : Sirsa

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें