फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ड्रग्स कंट्रोल व पुलिस टीम ने 71,800 नशीली गोलियों की खेप पकड़ी

विज्ञापन
काेरियर की दुकान के बाहर जांच करते हुए अ​धिकारी।
विज्ञापन
सिरसा। जिला पुलिस व ड्रग्स कंट्रोलर की संयुक्त टीम ने मुख्य डाकखाना के पास एक कोरियर की दुकान पर आए पार्सल में 20 लाख रुपये कीमत की 71,800 गोलियों की खेप पकड़ी है। बताया जा रहा है कि इन गोलियां उपयोग ज्यादातर नशा करने वाले लोग ज्यादा करते हैं। ड्रग्स विभाग की टीम ने पूर्व सूचना के आधार पर इस मामले में कार्रवाई की है। वहीं पुलिस ने कोरियर को लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुरजीत सहारन ने बताया कि ड्रग्स कंट्रोल व पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि कोरियर सप्लाई करने वाली दुकान पर पार्सल के माध्यम से प्रतिबंधित नशीली गोलियों की बड़ी खेप आने वाली है और उसे आगे सप्लाई किया जाना है। इस पर ड्रग कंट्रोलर तथा पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश देकर बताए गए कोरियर कार्यालय पर कार्रवाई करते हुए तीनों पार्सल को जब्त कर लिया। जब तीनों पार्सल को खोलकर देखा गया तो उनमें 71,800 नशीली प्रतिबंधित गोलियों बरामद हुईं।पुलिस के अनुसार उक्त प्रतिबंधित नशीली गोलियां एमएस विन मेक्स हेल्थ केयर पानीपत के नाम से एक पार्सल शहर के मुख्य डाकखाना के पास स्थित कोरियर ऑफिस पर बड़ागुढा क्षेत्र के किसी व्यक्ति के नाम से आया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें