फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा: लोहगढ़ के पास नशे का इंजेक्शन लगा रहे युवक की हुई मौत, बाइक पर मिला शव, हाथ पर लगी मिली सिरिंज

Mon, 23 May 2022 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

गांव के साथ स्थित करणी सिंह ब्रांच नहर के पास उक्त युवक खड़ा होकर नशे का इंजेक्शन लगा रहा था। जिसके दौरान उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मोटरसाइकिल पर पड़ा युवक का शव। हाथ में लगी थी नशे की सीरिंज। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा के डबवाली राजस्थान के बार्डर के साथ स्थित गांव लोहगढ़ में एक युवक का बाइक पर शव मिला है। जिसकी अभी पहचान नहीं हो पाई है। युवक के हाथ पर नशे की सिरिंज भी लगी हुई बरामद हुई है। युवक की आयु करीब 23 वर्ष बताई जा रही है, जबकि बाइक का नंबर राजस्थान का है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना दोपहर बाद की है। युवक पहले गांव लोहगढ़ में बाइक से चक्कर लगा रहा था। गांव के साथ स्थित करणी सिंह ब्रांच नहर के पास उक्त युवक खड़ा होकर नशे का इंजेक्शन लगा रहा था। जिसके दौरान उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आसपास के लोगों ने जब उसे देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी है। हालांकि अभी तक मृत युवक की पहचान नहीं हो पाई। वहीं चौटाला चौकी इंचार्ज रामचंद्र ने बताया कि उन्हें मामले की सूचना मिली है। जिसके बाद वह मौके पर जा रहे हैं। इसके बाद मामले की पूर्ण जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें