जानकारी अनुसार 15 वर्षीय विनिता निजी स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ती थी। करीब 15 दिन पहले विनिता का बुआ के लड़के की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। दोनों एक ही कक्षा में पढ़ाई करते थे। बुआ के लड़की की मौत होने के बाद विनिता मानसिक रूप से परेशान रहने लगी।
सिरसा के बेगू रोड निवासी चिकित्सक की 15 वर्षीय बेटी ने मानसिक तनाव के चलते घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पीड़ित की मां जब घर पहुंची तो उसे घटना का पता चला। जिसके बाद शहर थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने युवती के शव को फंदे से उतार नागरिक अस्पताल में पहुंचाया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी अनुसार 15 वर्षीय विनिता निजी स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ती थी। करीब 15 दिन पहले विनिता का बुआ के लड़के की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। दोनों एक ही कक्षा में पढ़ाई करते थे। बुआ के लड़की की मौत होने के बाद विनिता मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। विनिता के पिता पेशे से डॉक्टर बताए जा रहे है। शाम को विनिता की मां शीला जब घर पर पहुंची तो घर के कमरे में लगी रॉड के साथ छात्रा लटकी हुई मिली। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया। वहीं पुलिस अब परिजनों के बयान दर्ज करने में जुटी हुई है।